गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि शरीर पर भी इसका नेगेटिव असर पड़ता है। ज्यादा गर्मी के कारण घमौरी होने का खतरा रहता है। दरअसल इस मौसम में पसीने की ग्रंथियों में रुकावट आती है जिस वजह से घमौरियां हो जाती हैं। ये रुकावट पैदा करता है त्वचा में मौजूद स्टेफिलोकोकस एपिडरमाइटिस नामक बैक्टीरिया, जो पसीने की नमी की वजह से स्किन में अपनी जड़ें जमा लेता है। ये बैक्टीरिया त्वचा के रोम छिद्र को बंद कर देता है। जिस वजह से पसीना शरीर से बाहर नहीं निकल पाता। इससे त्वचा पर दाने उभर आते हैं, जिन्हें घमौरियां कहा जाता है। ऐसे में आज इसके होने के अन्य कारणों के बारे में भी जानते हैं।

क्या होटी हैं घमोरियां

बता दें घमौरी एक प्रकार की स्किन प्रॉब्लम ही होती है। जो गर्मी के मौसम में ही निकलती है। इसमें त्वचा पर लाल छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। ये दाने आमतौर पर गर्दन, छाती के ऊपरी भाग, कमर के नीचे और कोहनी के बीच में होते हैं। इसका कारण पसीने की ग्रंथियों में रुकावट को माना जाता है। इसे डॉक्टरी भाषा में मिलियारिया या एक्रीन मिलियारिया के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे स्वेट रैश, हीट रैश, प्रिक्ली हीट नाम से भी जानते हैं।

घमौरियां होने की अन्य कारण

कुछ दवाएं, जिसके खाने से पसीना ज्यादा निकलता है

टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने के कारण दाने होना

ज्यादा देर तक धूप में काम करना

घमोरियां होने के लक्षण

शरीर में फुंसी या फिर छोटे-छोटे दाने दिखाई देना

पीठ पर कई सारे लाल दाने होना

त्वचा में खुजली के साथ दर्द महसूस होना

पसीना होने पर लाल दानों में जलन व खुजली होना

घमौरियों से निपटने के लिए घरेलू उपाय अपनाएं

मुल्तानी मिट्टी देती है ठंडक

मुल्तानी मिट्टी में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो फंगल, बैक्टीरिया, वायरस व परजीवियों को पनपने से रोकने में मदद करते हैं। इसे एक कटोरे में लें और पानी को अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर अच्छे से लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में चार दिन इस उपाय को करें आराम मिलेगा।

चंदन पाउडर जलन में राहत

चंदन में मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण घमौरी में आराम देता है और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, चंदन के पाउडर में ठंडक का प्रभाव होता है जो त्वचा को जलन, खुजली से राहत दिलाने में सहायक है। एक कटोरी में चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर उसके पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही बैक्टीरिया दूर करें

दही में भी एंटीबैक्टीरियल यानी बैक्टीरिया को खत्म करने वाले गुण मौजूद होते है। इसे घमौरियों पर लह्गाने से बैक्टीरिया खत्म हॉट है और आराम मिलता है। एक कटोरी दही लें और प्रभावित हिस्से पर लगा लें। करीब 15 से 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। रोजाना दिन में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आराम मिलेगा।

घमौरियों से बचने के उपाय अपनाएं

ज्यादा पसीने से बचाव करें

कमरे का वातावरण ठंडा रखें

हल्के व आरामदेह कपड़े पहनें

टाइट कपड़े पहनने से बचें कैलामाइन लोशन इस्तेमाल करें       

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *