गर्मी के दिन अब शुरू होने वाले हैं। धूप, पसीना, धूल कण-ये सभी स्किन को गंदा कर सकते हैं। स्किन पोर्स को बंद कर सकते हैं। इससे स्किन टैन होने की समस्या के साथ-साथ एक्ने की भी वजह बन सकते हैं। यदि स्किन प्रोडक्ट पर विश्वास नहीं हैं, तो प्राकृतिक उपचार आजमा सकती हैं। घरेलू उपाय के तौर पर इन्हें स्किन पर एप्लाई किया जा सकता है। मां कहती है कि प्रकृति में मौजूद 5 अलग-अलग तरह की पत्तियों को स्किन पर अप्लाई कर एक्ने या मुंहासों से छुटकारा (5 leaves for acne treatment) पाया जा सकता है।
क्यों होते हैं एक्ने (acne)
जर्नल ऑफ़ स्किन केयर के अनुसार, स्किन पोर गंदगी और डेड स्किन सेल से बंद हो जाते हैं। इससे स्किन की सतह पर एक्ने होने लगते हैं। एक्ने का रूप अलग-अलग हो सकता है। यह व्यक्ति-दर-व्यक्ति भी अलग-अलग होता है। इसके कारण व्हाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स और पिंपल्स भी हो सकते हैं।
ये सभी कारक एक्ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं (causes of acne)
• आनुवंशिकी
• तनाव
• हार्मोन इम्बैलेंस
• खराब आहार
• हवा की खराब गुणवत्ता
• पानी की कमी
• नींद की कमी
यहां 5 पत्तियां जो एक्ने को जड़ से खत्म कर सकती हैं (5 leaves for treatment for acne)
1 पुदीना की पत्तियां (Mint leaves for acne treatment)
जर्नल ऑफ़ स्किन हेल्थ एन्ड कॉस्मेटिक्स के अनुसार, पुदीना की पत्तियां पोर में मौजूद गंदगी को साफ़ करने में मदद करती हैं। यह बैक्टीरिया के संक्रमण पर नियंत्रण रखने में मदद करती है। स्किन से एक्ने साफ रखने में मदद के लिए, लगभग दो बड़े चम्मच बारीक कटा ताजा पुदीना और दो बड़े चम्मच दही और ओट्स मिलाएं। सभी को पीसकर मुलायम पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें। इसे दस मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
2 रोज़मेरी की पत्तियां (Rosemary leaves for acne treatment)
एक्ने के निकलने और स्किन पर दाग-धब्बों को कम करने में रोज़मेरी की पत्तियां मदद करती हैं।रोज़मेरी के एंटी बैक्टीरियल और एंटिफंगल गुण होते हैं। इसकी पत्तियों में प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट गुण भी होते हैं, जो स्किन टोन और टेक्सचर में सुधार करने में मदद करते हैं। पत्तियों को पीसकर उसमें 1 छोटा स्पून शहद डाल दें। इन्हें मिक्स कर चेहरे पर अप्लाई करें।
