गर्मी का कहर हर जगह देखने को मिल रहा है। जिस वजह से हर कोई बीमार हो रहा है। ऐसे में पंचकुला के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ी हुई देखने को मिल रही है। यहाँ आने वाले मरीजों में बच्चे हैं जिनमे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के मामले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी बदलते मौसम में बीमार होने की वजह से 16 बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त उपाय करने के साथ सभी अर्बन हेल्थ सेंटर्स, पीएचसी-सीएचसी में दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गये हैं।

ओपीडी में 200 से अधिक मरीज

पंचकूला के सिविल अस्पताल में बच्चों की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इतना ही नहीं गर्मी बढ़ने के साथ साथ मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीँ मौसम बदलने के बाद बुखार, खांसी जुकाम के अलावा उल्टी दस्त की शिकायत बच्चों में हो रही है। इसमें 15 साल से छोटे बच्चे इसकी चपेट में हैं।

डायरिया के मामले भी बढे हैं

पंचकूला शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र वर्मा  के मुताबिक गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया और पेट दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसमें रोजाना चार मामले बच्चों के डायरिया के ही आ रहे हैं। हालांकि उन्हें दवा देने के बाद घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों में उल्टी-दस्त के साथ डिहाइड्रेशन भी हो रहा है। इसके कारण इन दिनों ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

जंक फूड, तली चीजों से बना लें दूरी

सिविल अस्पताल सेक्टर -6 के डॉ. सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि इसे बचने के लिए बाहर की तली हुई चीजों का सेवन न करें। उन्होंने बतया कि बच्चे गर्मी में जंक फूड, दूसरी चीजें खा लेते हैं जिसकी वजह से वे इसके शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी डाइट का ध्यान रखने के लिए बोला जा रहा है। डाइट में दलिया, फ्रूट का सेवन अधिक होना चाहिए। वहीं पानी ओआरएस का घोल मिलाकर पीना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *