आज कल की डेली लाइफ में हर किसी का रूटीन इतना बिजी होता है कि वे अपनी हेल्थ की तरफ ध्यान ही नही देता है। ऐसे में वे कई तरह की बिमारियों का शिकार होता है। लेकिन अगर आप पूरे दिन के रूटीन में कुछ समय अपने लिए निकाल लेंगे तो ये आपको कई बेनेफिट्स देता है। कहने का मतलब अगर आप हर रोज में से कुछ समय के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो ये आपकी पूरे दिन की थकान और आलस को खत्म कर देता है। इसके बारे में अपने सोशल मीडिया पर जालंधर की डाईटिशियन शिवाली मल्होत्रा ने कुछ जानकारी शेयर की है। चलिए आपको बताते हैं।
https://www.instagram.com/p/C6qAiVxR1bo/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि क्या आप रोजाना व्यायाम करते हैं?
वहीँ उन्होंने बतया है कि शोध साबित करते हैं कि जो लोग कम बैठते हैं, यानि जो लोग शारीरिक गतिविधि करते रहते हैं या फिर अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करते हैं उन्हें कई तरह के हेल्थ बेनेफिट्स होते हैं, जिनमे
मेंटल हेल्थ स्ट्रोंग होती है
एक्सरसाइज करने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है। जब आप हर रोज कोई न कोई एक्सरसाइज रते हैं तो ये आपकी मेंटल हेल्थ में धीरे धीरे सुधर करने लगता है। वहीँ आपके सोचने समझने की क्षमता में सुधार होने लगता है।
वजन कण्ट्रोल होता है
एक्सरसाइज करने से वजन कण्ट्रोल होने लगता है। साथ ही ये आपकी मसल्स को भी बिल्डअप करता है।
बीमारी का खतरा कम
इससे बीमारी होने का खतरा कम होता है। आप खुद को ज्यादा एक्टिव और energetic महसूस कर पाते हैं। जिस वजह से आप कम बीमार होते हैं।
हड्डियाँ मजबूत होती हैं
एक्सरसाइज करने से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। अगर सभी सही समय पर एक्सरसाइज शुरू कर दें तो काफी लाभ मिलता है।
स्ट्रेंथ बढती है
इससे रोजमर्रा की गतिविधियों को करने की क्षमता में सुधार होता है। एक्टिव होने पर आप अपने सरे काम आसानी और मैनेजमेंट तरीके से कर पाते हैं।
