हर कोई फिट रहना चाहता है, फिर वो चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग। आजकल जिम, योगा आदि के साथ एक और चीज काफी ट्रेंड में चल रही है, जिसका नाम पिलेट्स है। इससे शरीर ठीक रहता है और मसल्स भी मजबूत होती हैं। आपको बता दें कि हर उम्र के लोग पिलेट्स कर सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं।

पिलेट्स ज्यादा उम्र को लोग आसानी से कर सकते हैं। जब उम्र ज्यादा हो जाती है तो लोगों के शरीर का संतुलन ठीक नहीं रहता है, जिससे ये करने से काफी फायदा हो सकता है। पिलेट्स की मदद से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है, जिससे मुड़ने, बैठने या दूसरी तरह की एक्टिविटी करने में आसानी होती है। अगर शरीर में संतुलन बना रहता है तो ज्यादा उम्र में गिरने या चोट लगने की संभावनाएं भी कम होती हैं।

अगर आपकी उम्र साठ साल से ऊपर हो गई है तो आपको पिलेट्स को जरूर करना चाहिए। लेग रेज पिलेट्स, सिंगल लेग स्ट्रेच, मरमेड, साइड सर्किल आदि करने से आपको बहुत फायदा मिल सकता है, लेकिन आपको डॉक्टर या पिलेट्स इंस्ट्रक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए ताकि वो आपको आपको शरीर के हिसाब से बता पाए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *