आज कल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी अवेयर हो गये हैं। ऐसे में लोग अपने वजन को कण्ट्रोल करने के लिए कई तरह की डाइट को भी फॉलो करते हैं। आपको बता दें हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जिसमे कहा गया है कि प्लांट बेस्ड डाइट हार्ट डिसीज, कैंसर के जोखिम को कम करने का काम करते हैं। वहीँ पीएलओएस वन जर्नल में पब्लिश एक रिसर्च में 2000 से 2023 तक लगभग 50 रिसर्च के निष्कर्षों का विश्लेषण करने के बाद पता चला है।

रिसर्च में बात सामने आई है कि शाकाहारी डाइट और वीगन डाइट के मुताबिक दोनों के पैटर्न कैंसर और इस्केमिक हृदय रोग के कम जोखिम से जुड़े थे। विशेष रूप से ये डाइट प्रोस्टेट कैंसर और कोलन कैंसर जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर के खतरे को कम करते हैं। वेजिटेरियन डाइट को हृदय रोग के कम जोखिम से भी जोड़ा गया है।

कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है

बता दें प्लांट बेस्ड डाइट बढ़े हुए वजन, सूजन और एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल सहित हृदय रोग और कैंसर के जोखिम कारकों में कमी से जुड़े थे। वहीँ प्लांट बेस्ड डाइट का फायेदा तभी मिलेगा जब आप Animal-Based Consumption को कम करेंगे। कुछ समय तक इस डाइट को फॉलो करने मात्र से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। प्लांट बेस्ड डाइट में ज्यादातर साबुत अनाज, फल, सब्जियां, नट्स, सोया, बीन्स और नॉन-हाइड्रोजनेटेड प्लांट के तेल शामिल होने चाहिए। जो लाभ देने का काम करते हैं।

प्लांट बेस्ड डाइट क्यों हेल्दी मानी जाती है

आपको बता दें एनिमल और डेयरी प्रोडक्ट से मिलने वाला अधिकांश फैट बैड कोलेस्ट्रॉल बनाता है। लेकिन वीगन डाइट से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होना शुरू हो जाता है। वजन कम करने के लिए वीगन डाइट को फॉलो करना बेस्ट आप्शन माना गया है। वीगन या शाकाहारी डाइट लेने से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम हेल्दी रहता है, जिससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज का भी खतरा कम होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *