देश भर में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोग बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए लाल अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं रविवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान 47।8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का रेड अलर्ट है। आईएमडी ने दिल्ली के कई हिस्सों में लू लगने का अनुमान लगाया है और रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की है।

छोटे बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान

वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। खासतौर पर शिशु बुजुर्गों और पुरानी बीमारी से ग्रसित लोगों से अपील किया है कि वो धूप में बाहर न निकले और अपनी सेहत का ध्यान रखें। विभाग ने कहा “सभी उम्र के लोगों में गर्मी की बीमारी और हीट स्ट्रोक से प्रभावित होने की बहुत अधिक संभावना है। गर्मी के संपर्क में आने से बचें और डिहाइड्रेशन से बचें।”

लू में बाहर निकलते समय इन बातों का रखें ध्यान

बाहर धूप से आने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी या ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें

छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अत्यधिक देखभाल की जरूरत है।

लू में जितना संभव हो बाहर निकलने से बचना चाहिए।

बाहर निकलते समय अपने मुंह को किसी सूती कपड़े या स्कार्फ से ढक कर निकलें।

अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो छाता लेकर निकलें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *