एक हॉस्पिटल को ऊपर से निचे गिराया गया, जी हाँ आपको मेरी ये बात थोड़ी अटपटी लगे, लेकिन ये सच है। दरअसल भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को मलपुरा ड्रोपिंग जोन में पोर्टेबल हॉस्पिटल को 1000 फुट की ऊंचाई से जमीन पर गिराया है। ये हॉस्पिटल हेलिकॉप्टर से उतारकर महज 8 मिनट में तैयार होकर इलाज उपलब्ध कराएगा।

इस हॉस्पिटल का नाम भीष्म यानि भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित एंड मैत्री) रखा गया है। बता दें कि वायुसेना के एएन-32 विमान से पैराशूट की मदद से करीब 720 किलो वजन के पोर्टेबल हॉस्पिटल भीष्म को जमीन पर उतारा गया।  

हर तरह की सुविधा है उपलब्ध

बता दें इस पोर्टेबल हॉस्पिटल को लद्दाख और कारगिल जैसे मोर्चे के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।  वहीँ इसका यूज़ किसी भी दुर्गम स्थान या natural disaster में किया जायेगा। इस पोर्टेबल हॉस्पिटल में एक्स-रे मशीन, ब्लड टेस्टिंग, ऑपरेशन थियेटर, वेंटिलेटर की सारी सुविधा दी गयी है। वहीँ इसमें एक खास बात है, इसमें बना क्यूआर कोड। हर बॉक्स पर क्यूआर कोड दिया गया है। जिस पर एक्सपाइरी डेट मेंशन की गयी है। आपदा के दौरान आम लोग भी इन बॉक्स को खोलकर जरूरी दवाएं और उपचार ले पाएंगे।

सोलर एनर्जी और बैटरी से चलेगा

आपको बता दें ये पोर्टेबल हॉस्पिटल एडीआरडीई आगरा द्वारा डिजाइन गया है। वहीँ वायुसेना ने पोर्टेबल अस्पताल भीष्म को दो पैराशूट की मदद से आसानी से मलपुरा ड्रॉपिंग जोन पर उतारकर नया एक इतिहास बनाया है। प्रोजेक्ट भीष्म के तहत स्वदेशी पोर्टेबल अस्पताल अब देश के किसी भी दुर्गम स्थान या आपदा के दौरान आसमान से जमीन पर आसानी से उतारा जा सकता है। ये पोर्टेबल अस्पताल भीष्म मजबूत, वाटरप्रूफ होने के साथ ही सोलर एनर्जी और बैटरी से संचालित होता है।

हर तरह का इलाज दिया जा सकेगा

इसमें वैसे तो कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। मगर इसमें गोली लगने, जलन, सिर, रीढ़ की हड्डी और छाती की चोटें, फ्रैक्चर और प्रमुख रक्तस्राव सहित चोटों के इलाज की बेहतरीन सुविधा है।

किस तरह से किया गया तैयार

बता दें ये 36 बॉक्स से तैयार होगा। दरअसल आगरा की मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में जिस क्यूब को उतारा गया। वो लोहे के तीन फ्रेम और 36 बॉक्स हैं। इनमें ही अस्पताल भीष्म का पूरा सामान मौजूद है।  इसके हर फ्रेम के बीच छोटे जनरेटर के साथ दो स्ट्रेचर की सुविधा भी दी गयी है।

इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर में बैड के रूप में भी उपयोग किए जा सकते हैं। मॉड्यूलर सेट अप के साथ इन बॉक्स में दवाएं, उपकरण, खाद्य सामग्री भी रहेगी। अयोध्या और जी-20 शिखर सम्मेलन चर्चा में रहा वायुसेना के मुताबिक, अस्पताल भीष्म की यूनिट अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी लगाई गई थी।

जहां पर डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई थी। इसके साथ ही सितंबर 2023 में दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में पोर्टेबल अस्पताल भीष्म चर्चा का विषय बना था।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *