गर्मी हो और ऐसे में सिर्फ ठंडी चीजें खाने का मन ही करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी चीजें ही शरीर को राहात्ब देती हैं। ऐसे में बहुत से लोग बर्फ का गोला या फिर घर में फ्रिज में रखी हुई बर्फ भी खा लेते हैं। वहीँ इस चिलचिलाती धूप में बर्फ का गोला कहने का मजा ही अलग आता है। लेकिन क्या आपको पता ही ये चीजें शरीर को नुकसान ही पहुंचाती हैं। इससे स्किन से जुडी प्रॉब्लम भी होती है। इसके बारे में हमें बताया जालंधर की डाईटीशियन शिवाली मल्होत्रा ने, कि बर्फ खाना सेहत को बहुत से नुकसान देता है।

बर्फ या बर्फ का गोला खाने के हैं बहुत नुकसान

गर्मी में बर्फ खाना शरीर को कुछ से के लिए ठंडी का एहसास देता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होने के कारण ये स्किन से जुडी प्रॉब्लम को भी ट्रिगर करता है। ऐसे में इसे डायरेक्ट तप बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए।

हानिकारक केमिकल से नुकसान

बता दें बर्फ के गोले में केमिकल वाले कलर का इस्तेमाल होता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। ये पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इस वजह पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीँ स्किन एलर्जी होने की सम्भावना भी होती है।

आंतों में इन्फेक्शन का खतरा

बर्फ के गोले में आर्टिफिशियल कलर डलने की वजह से ये आंतों को संक्रमित करता है। बाजार में मिलने वाला गोला दूषित पानी से बना हो सकता है, जिससे संक्रमण होने का डर रहता है। इसे ज्यादा खाने से दस्त की समस्या भी हो सकती है।

दांतों में कैविटी होने का डर

बर्फ के गोले में केमिकल्स के साथ चीनी भी अतिरिक्त मात्रा में होती है, ऐसे में इसे खाने से दांतों में कैविटी का भी खतरा भी हो सकता है।

गले में इंफेक्शन

इस मौसम में बच्चों को फ्रिज से बर्फ निकाल कर काफी अच्छा लगता है। जिसे वजह से वे कई साडी बर्फ झा लेते हैं। ठंडी-ठंडी बर्फ ज्यादा खाने से बच्चों के गले में संक्रमण का खतरा भी हो जाता है। वयस्क भी अगर धूप से आने के बाद इसे खाते हैं तो गले में खराश होने के चांसेस रहते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *