इतनी गर्मी के मौसम में बार बार नहाने से ही शरीर को ठंडक मिलती है। ऐसे में बहुत से लोग गर्मी से आकर बार बार नहाते हैं। जिससे उन्हें ठंडक का एहसास होता है। लेकिन क्या बार बार आकर नहाना या फिर रात में नहा कर सोना सही है। कभी इस बारे में सोचा है। दरअसल आपको बता दें कि गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग रात को सोने से पहले नहाना ज्यादा पसंद करते हैं। ठंडे पानी से नहाकर सोने से काफी रिलैक्स फील होता है। लेकिन कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि रात को नहाने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं।
रात में नहाते हुए पानी के तापमान का ध्यान रखें
हमेशा कहा जाता है कि हेल्दी रहने के लिए जितना जरूरी है अच्छी डाइट लेना है, उतना ही जरूरी भरपूर नींद लेना भी है। ऐसेमें यदि आप इस मौसम में रात में नहाकर सोते हैं नींद पूरी हो पाती है। वहीँ अगर नींद पूरी न हो तो आपको पूरे दिन थकान महसूस हो सकती है। आपको रू कर देते हैं. रात को नहाकर सोने से पूरे दिन की थकान दूर हो जाती है। बता दें अगर आप रात ,में नहा क्र सो रहे हैं तो नहाने के पानी के तापमान का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। रात में पानी न तो बहुत गर्म होना चाहिए न ही बहुत ठंडा।
नींद आती है बेहतर
रात को नहाकर सोने से अच्छी नींद आती है। दरअसल, इस वक्त नहाने से आपके पूरे दिन की थकान दूर हो जाती है। शरीर में लगे दिन भर के कीटाणु और गंदगी साफ हो जाते हैं जिससे संक्रमण का खतरा होने का जोखिम कम हो जाता है।
स्किन से संबंधित रोगों से छुटकारा मिलता है
दिन भर जब हम बाहर रहते हैं तो हमारे शरीर में कई तरह के कीटाणु धूल, मिट्टी और पसीने के जरिए शरीर से चिपक जाते हैं। जो स्किन से जुडी साम्स्य का कारण बनते हैं। वहीँ हम लोग दिन भर में कई लोगों से हाथ मिलाते हैं, गले मिलते हैं इससे भी बैक्टीरिया शरीर में जाते हैं। ऐसे में अगर आप रात को बिना नहाए सोते हैं तो कई तरह की स्किन से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। रात को सोने से पहले नहाने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और स्किन भी सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जाती है।
मूड रहता है फ्रेश
दिन भर की थकान की वजह से अक्सर लोगों का मूड ख़राब और चिड़चिड़ा रहने लगता है। ऐसे में यदि आप बाहर से आकर रात में सोने से पहले अपनी थकान और प्रदूषण से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रात को नहाकर सोयें। जो अक्फी बेहतर माना जाता है।
