जीवन लम्बा नहीं, स्वस्थ होना चाहिए। हर किसी के लिए जरूरी है कि वे अपनी हेल्थ का ध्यान रखें, लेकिन आज हम विशेषतौर पर महिलाओं के बारे में बात करेंगे जो काम के चक्कर में अपनी सेहत पर ध्यान ही नहीं देती हैं। उन्हें बता दें कि वे किसी भी उम्र में अपनी सेहत पर ध्यान देकर उसे ठीक कर सकती हैं तो आइए जानते हैं कि किन चीजों के जरिए महिलाएं अपनी हेल्थ को सही रख सकती हैं।

Physical Activity

जो महिलाएं एक्सरसाइज करती हैं उनका ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रहता है, साथ ही उनमें हृदय रोग, डायबिटीज और डिमेंशिया जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। जो महिलाएं मेनोपॉज के पास पहुंच जाती है और फिजिकली एक्टिव रहती हैं तो वे कई परेशानियों से बच जाती हैं। इसलिए कहा जाता है कि हर महिला को सप्ताह में करीब 4-5 दिन, घंटे या डेढ़ घंटे के लिए मीडियम इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

पूरी नींद लेना

जैसे जैसे हमारी लाइफस्टाइल बदलती जा रही है, रात में अच्छी नींद लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओं के लिए रात को पूरी नींद लेना मुश्किल होता जा रहा है कि क्योंकि ज्यादातर महिलाएं सुबह उठकर घर का काम करती हैं, बच्चों को संभालती हैं, फिर काम पर जाती है। काम से आने के बाद वे फिर घर के कामों में लग जाती है तो उन्हें पूरी नींद लेने का समय ही नहीं मिलता है, लेकिन आपको नींद को भी उतनी ही प्राथमिकता देनी चाहिए जितनी बाकी चीजों को देती हैं। पूरे दिन के काम के बाद रिलेक्स होना जरूरी है इसलिए जितनी नींद की जरूरत है, उतनी नींद जरूर लें।

Annual Checkup

हम तभी डॉक्टर के पास जाते हैं जब हमें ठीक फील नहीं होता या कोई बीमारी होती है, लेकिन जब हम एनुअल चेकअप करवाते हैं तो इससे बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है क्योंकि हमें पता चल जाता है और अगर होती भी है तो उसे समय रहते ठीक कर सकते हैं। इससे आपके हाई ब्लड प्रेशर और अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल के हाई लेवल जैसी बेसिक चीजों को चैक रहेगा।

Diet

अपनी डाइट पर विशेष ध्यान रखें। स्वस्थ खाना खाएं, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, हैल्दी फैट और कार्ब्स शामिल हों। साबुत अनाज और ताजे भोजन को प्राथमिकता दें। पैकिंग वाली चीजों का परहेज करें।

Blue-Zone में रहने वालों जैसे बनें

ब्लू जोन उन इलाकों को कहा जाता है जहां दुनिया के वे लोग रहते हैं जो औसत से ज़्यादा लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं। वे लोग अक्सर अपने पसंद के काम करते हैं। जिस कारण वे अंदर से खुश महसूस करते हैं। आप वैसा काम करें जिससे आपको खुशी मिले, इस वजह से खुशी हार्मोन रिलीज होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *