हम दिन में बहुत सी ऐसी चीजें खाते हैं जिसमें नमक की काफी मात्रा होती है, कई बार कुछ चीजें नमक के बिना पसंद भी नहीं आती हैं। खाने में हम टेबल सॉल्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो खाने के स्वाद बढ़ा देता है। यह तो पता ही है कि नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी है, क्योंकि इसमें सोडियम होता है। लेकिन ज्यादा सोडियम भी सेहत के लिए हानिकारक होता है तो चलिए इधर जानते हैं कि हमें अच्छे स्वास्थ्य के लिए कितना नमक का सेवन करना चाहिए।
सोडियम की मात्रा
सोडियम को हमारे शरीर को बहुत फायदा है। इससे शरीर का द्रव संतुलन बना रहता है, तंत्रिकाओं के संकेतों को संचारित करने और मांसपेशियों को हिलाने के लिए ज़रूरी है। हर दिन आप इसका सेवन 2,300 मिलीग्राम से कम करें। अगर चाहते हैं तो इसे कम कर लगभग एक चम्मच या घटाकर 1,500 mg कर लें। ज्यादा खाने से बीपी बढ़ सकता है।
नमक डालकर Salad खाना ठीक है?
सलाद के ऊपर सफेद क्रिस्टल नमक डालकर खाने सेशरीर में सोडियम लेवल बढ़ सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, पसीना और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। अगर आप कच्चा नमक खाते हैं तो भी शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और कैल्शियम की मात्रा भी कम हो सकती है। बहुत से लोग रायते और सलाद के ऊपर नमक डालकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन ये डाइजेस्टिव एंजाइम को नुकसान पहुंचता है और इससे पाचन की क्रिया धीमी हो जाती है। कच्चा नमक खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या भी रह सकती है। रोजानाएक चम्मच से ज्यादा नमक और कच्चा नमक खाने से नींद की समस्याएं होना स्वाभाविक है।
सलाद में कौन सा नमक खाएं
अब बात करें तो सलाद और रायते को नमक के बिना कैसे खाएं? आप इसके ऊपर काला नमक या सेंधे नमक का प्रयोग कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में सोडियम नहीं बढ़ता। डाइजेस्टिव सिस्टम भी ठीक रहता है।
