खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए योग को डेली रूटीन में शामिल करना जरूरी है। कुछ योगासनों की मदद से आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। क्या आप धनुरासन के बारे में जानते हैं यह पुरुषों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहेगा। तो चलिए आपको आज इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके बारे में आप जानकर इसे अपने रुटीन का हिस्सा बना लेंगे।

दिल रहेगा हेल्दी

पुरुषों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का कारण हैं। यदि आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो धनुरासन को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस आसन की मदद से हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा धनुरासन फेफड़ों की सेहत को सुधारने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

महिलाएं तो अपने दुख बांट लेती हैं लेकिन पुरुष अपने तनाव को किसी के साथ भी बांटने से बचते हैं और इसी कारण से उनकी मेंटल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होती है। धनुरासन आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दें कि धनुरासन आपकी गट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव करता है। यदि आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो धनुरासन का अभ्यास जरूर करें।

बॉडी को बनाएं फ्लेक्सिबल

पुरुषों का शरीर महिलाओं के शरीर की तुलना में कम फ्लेक्सिबल होता है। हर रोज इसके नियमित अभ्यास से पुरुष अपने शरीर को काफी हद तक लचीला बना सकते हैं। इसके अलावा इस आसन की मदद से रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है। यदि आपकी पीठ में अक्सर दर्द रहता है तो रोजाना धनुरासन का अभ्यास करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *