शरीर का स्वस्थ रहना तो जरूरी है साथ ही दिमाग का भी। अगर दिमाग आपका स्वस्थ नहीं रहेगा तो शरीर भी ढीला सा लगेगा। शरीर को अगर स्वस्थ रखना है तो दिमाग को भी स्वस्थ रखना पड़ेगा। जैसे शरीर के लिए योगा है, वैसे ही दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी है। आयुर्वेद में भी तेज दिमाग करने के लिए योग करने की सलाह दी गई है। योग मानसिक परेशानियों से भी आराम देता है। इससे आपका मन एकाग्र और शांत रहता है।

घरेलू उपायों में दिमाग को तेज करने के लिए सबसे आगे योग है। रोजाना इसका अभ्यास करने से मन और शरीर दोनों को आराम मिलता है। हमारा दिमाग हर समय कोई न कोई काम करता रहता है। चलते समय, जागते समय और सोते समय भी। जिसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। दिमाग ही है जो हमें बताता है कि हमारे शरीर के लिए क्या ठीक है और क्या नहीं, लेकिन हमारे दिमाग के लिए कौन बताएगा? इसके लिए ये योगा करने रहेंगे फायदेमंद।

पाद पश्चिमोत्तानासन

तेज दिमाग के लिए पाद पश्चिमोत्तानासन अच्छा आसन है। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी खिंचती है और उसमें तनाव कम होता है।

भ्रामरी प्राणायाम

सबसे आसान तरीका, जिसमें आपको शरीर को बिल्कुल नहीं हिलाना है, बल्कि दिमाग को एकाग्र करना है। इससे दिमाग तेज होता है। इसको करने से आपके दिमाग से नकारात्मक भावनाएं दूर होती हैं। नकारात्मक भावनाओं, जैसे क्रोध, निराशापन, चिड़चिड़ाहट आदि को दूर करता है। यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। एकाग्रता और यादाश्त तेज होती है। इसे आप घर या ऑफिस, किसी भी जगह कर सकेत हैं। अगर आपको चिंता से छुट्टी पानी है तो यह सबसे अच्छा तरीका है।

सर्वांगासन

योग तो घरेलू उपायों में से एक है। योग करने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई खर्चा नहीं करना पड़ता है। सर्वांगासन आपके दिमाग को तेज करने वाले घरेलू उपायों में से एक है। यह आसन सभी संज्ञानात्मक कार्यप्रणालियों में सुधार लाता है।

सेतुबंध आसन

सेतुबंध आसन दिमाग तेज करने के तरीकों में एक है। इससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव पड़ता है और मजबूती आती है। माँसपेशियों को आराम मिलता है। मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है। इससे चिंता, तनाव और अवसाद को कम किया जा सकता है।

हलासन

हलासन करने से शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक होता है और इससे तंत्रिका तंत्र को शांति मिलती है। पीठ और गर्दन में कम खिंचाव होता है और थकावट से शांति मिलती है।

दिमाग को तेज करने के और भी बहुत सी चीजें होंगी। लोग भी कोई न कोई टिप्पणी देते रहते हैं या अपने ही कोई नुस्खे बताते रहते हैं, लेकिन आपको बताते दें कि योग से अच्छा कोई उपाय नहीं है। इससे दिमाग और शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। साथ ही आपका दिमाग भी तेज होता है और शरीर में भी फुर्ती आती है। हमें यह समझना होगा कि दिमाग को भी पोषण की जरूरत होती है और योग से बेहतर कोई चीज नहीं है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *