पाचन- तंत्र दुरुस्त होने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। हम जो भी खाते है उसे पाचन तंत्र ही पचाता है और शरीर को शक्ति देता है, लेकिन कई बार पाचन-तंत्र में गड़बड़ होने के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। कमजोर पाचन के कारण खाना ठीक से नहीं पच पाता। इस कारण मेटाबोलिज्म स्लो होने लगता है और इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। लंबे समय तक पाचन खराब रहने के कारण एनर्जी काफी कम हो जाती है और मूड भी फ्रेश नहीं रहता। कई लोग पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं को अवॉयड कर देते हैं, जिस कारण आगे चलकर ये समस्याएं गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकती हैं। पाचन-तंत्र कमजोर होने से खाना पचाने की प्रक्रिया भी काफी धीमी हो जाती है। जिस कारण पेट हर समय भारी लगता है। कई बार ये समस्याएं गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी न करना, देर तक सोने के कारण हो सकती हैं। लगातर पाचन-तंत्र खराब होने से पेट में गैस, सूजन, कब्ज, नींद न आना और थकान रहने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप पाचन खराब होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और आप इसे कैसे स्वस्थ रख सकते हैं।

नींद न आना

पाचन-तंत्र कमजोर होने के कारण भी नींद नहीं आती है। कई बार खाना ठीक से न पचने के कारण पेट भारी हो सकता है, जिस कारण नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। वहीं लंबे समय तक पाचन खराब रहने के कारण सिरदर्द भी हो सकता है।

थकान महसूस होना

यह शरीर का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है ऐसे में यदि यह स्वस्थ है तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। कई बार पाचन-तंत्र खराब रहने के कारण पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या बनने लगती है जिस कारण पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता और हर समय थकान महसूस होती है। पेट साफ नहीं होने के कारण से आप ठीक से कुछ खाते नहीं है जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते।

बार-बार पेट खराब होना

पाचन-तंत्र कमजोर होने का ये भी एक लक्षण है यदि आपका पेट जल्दी खराब होता है, तो शायद पेट में खाना ठीक से नहीं पच रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए डाइट मेंफाइबर युक्त फूड्स को अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से पाचन दुरुस्त होने के साथ पेट खराब नहीं होगा।

बालों का ज्यादा झड़ना

पाचन-तंत्र खराब होने के कारण बाल काफी तेजी से झड़ने लगते हैं क्योंकि खराब डाइजेशन बालों को कमजोर बना देता है। कई बार पाचन-तंत्र कमजोर होने के कारण खाना ठीक से नहीं पचता जिस कारण बालों को पोषण नहीं मिलता है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

त्वचा संबंधित समस्याएं

लंबे समय तक पाचन-तंत्र में समस्याएं होने से स्किन खराब हो सकती है। पेट साफ नहीं होने से चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और ऑयली स्किन की समस्या बढ़ सकती है। कई बार पाचन-तंत्र कमजोर होने की वजह से स्किन हाइड्रेट नहीं रहती। जिससे रूखी स्किन की समस्या भी हो जाती है।

बार-बार पेट खराब होना

पाचन-तंत्र कमजोर होना का ये भी एक लक्षण हो सकता है। अगर आपका पेट जल्दी खराब होता है तो शायद पेट में खाना ठीक से नहीं पच रहा। इस समस्या को दूर करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त फूड्स को अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से पाचन दुरुस्त होने के साथ पेट खराब नहीं होगा। पाचन तंत्र कमजोर होने पर शरीर में ये लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ खानपान का भी विशेष ध्यान रखें। डाइट में हरी सब्जियां, फल और नट्स को शामिल करें।

ऐसे बनाएं पाचन मजबूत

गर्म पानी से शुरु करें दिन

यदि आप सुबह गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करते हैं तो यह न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है बल्कि टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। यह अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत मददगार माना जाता है। आप चाहें तो जीरे के पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं, इससे भी आपको बहुत फायदा होगा।

लंच में दही या छाछ पिएं

दही और छाछ दोनों ही अच्छे प्रोबायोटिक्स का स्त्रोत हैं। प्रोबायोटिक्स आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं और पाचन शक्ति को बढ़ावा देते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मददगार माना जाता हैं इसलिए आपको दोपहर के भोजन के साथ में दही या छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए।

खाना अच्छे से चबाएं

पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आप जो कुछ भी खाते हैं उसे अच्छी से चबा-चबा कर खाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें आपका भोजन आधे से ज्यादा आपके मुंह में ही पचने योग्य हो जाता है। आप जितना अच्छी तरह और धीरे-धीरे भोजन को चबाते हैं तो उसमें लार अच्छी तरह मिल जाती है। जो भोजन के बेहतर पाचन में मदद करती है और पाचन को मजबूत बनाती है, क्योंकि हमारी लार में पाचन एंजाइम होते हैं।

हर्बल चाय पिएं

पाचन को स्वस्थ बनाने के लिए आप पुदीना, अजवाइन, जीरा, दालचीनी, कैमोमाइल टी, ग्रीन टी आदि जैसी हर्बल चाय के साथ दिन की शुरुआत कर सकते हैं। आप चाहें तो इनका सेवन भोजन के बाद भी कर सकते हैं। ये हर्बल चाय पाचन शक्ति को बढ़ाने और भोजन के बेहतर पाचन में सहायता करती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *