आजकल काफी लोगों को जिम जाने का शौक है। बॉडी बनाना या तंदरुस्त रहना हर किसी का सपना होता है। इसी चक्कर में लोग महंगे मंहगे प्रोटीन पाउडर सप्लीमेंट खरीद लेते हैं, जो हजारों रुपयों में मिलता है। प्रोटीन तो सभी के शरीर के लिए जरूरी होता है। प्रोटीन से मसल्स बनने में मदद मिलती है। भूख कम लगती है और वेट लॉस भी होता है। प्रोटीन को पूरा करने के लिए फिटनेस फ्रीक सप्लीमेंट लेना पसंद करते हैं, लेकिन उनके घर वाले उन्हें मना कर देते हैं या उनके पास पूरे पैसे नहीं होते हैं।
आपको यहां पर एक ऐसी विधि बताएंगे, जिससे आप घर में उपलब्ध चीजों से प्रोटीन सप्लीमेंट बना सकते हैं। इसमें आपको पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होंगे और यह आसानी से बन भी जाएगा। इससे आपको प्रोटीन की कमी पूरी हो जाएगी।
दही का पानी
जब कोई मार्केट से अच्छे ब्रांड का प्रोटीन खरीदता है तो उसकी कीमत लगभग 5-6 हजार रुपए या उससे ज्यादा होती है। व्हे प्रोटीन दूध से बनता है। दूध के बाद पनीर बनता, उसके बाद जो पानी बचता, उसे ही व्हे प्रोटीन कहते हैं। व्हे प्रोटीन को दही, पनीर या छाछ से बनाया जाता है। दही तो वैसे भी आसानी से मिल ही जाता है। इसे बनाने के लिए खाली बर्तन को छलनी या पतला कपड़े से ढक लें। इसके बाद दही को उसी खाली बर्तन में लें और रखे रहने दें। जिससे दही का पीला रंग बर्तन में आ जाएगा, यही प्रोटीन है। इसका स्वाद मार्किट जैसा नहीं होगा, खट्टा होगा लेकिन ये नेचुरल होगा।
मूंगफली और चना
इसे बनाने के लिए आपको कुछ चीजें लेनी होंगी, जैसे कि 100 ग्राम मूंगफली, 100 ग्राम सोयाबीन के दाने, 100 ग्राम भुने हुए चने। अगर आपका बजट है तो 100 ग्राम बादाम और अखरोट भी लें। इन सब चीजों को हल्का सा तवे पर रखकर भून लें। इसके बाद एक मिक्सर ग्राइंडर में सारी चीजों को पीस लें और उसमें से जो प्रोटीन निकलेगा, वह फायदेमंद होगा। इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होगी तो कैलोरी की मात्रा को जोड़कर ही इसका सेवन करें।
