कल से गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा रखते हैं। वहीं इस दिन देश के कई हिस्सों में गणेश जी की पूजा भी होती है। इसके अलावा कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। वैसे तो लोगों में व्रत रखने की अलग-अलग मान्यताएं हैं लेकिन, कुछ लोग व्रत में सुबह से फल और बाकी किसी भी चीज का सेवन नहीं करते। ऐसे में जब वह रात के समय अपना व्रत खोलते हैं तो उन्हें गैस और एसिडिटी से जूझना पड़ता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आपको अपनी रात की डाइट पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि व्रत में अपच, एसिडिटी और गैस से बचने के लिए क्या करना चाहिए।

उबले आलू

उबले आलू को पचाने में परेशानी नहीं होती ऐसे में आप उबले हुए आलू को सेवन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि व्रत खोलते समय ज्यादा तेल और भूना हुआ आहार न खाएं क्योंकि इससे आपको गैस और अपच हो सकती है। आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और फाइबर आपकी पाचन संबंधी परेशानियां कम करने में मदद करता है।

कद्दू की सब्जी

व्रत के दौरान आप सुबह से भूखे होते हो, ऐसे में आपका पाचन तंत्र व आंते आराम के फेज में जा चुकी होती हैं। इनको दोबारा से काम पर लगाने के लिए आप ऐसे आहार चुनें, जिन्हें आसानी से पचाया जा सके। इसके लिए आप कद्दू का सेवन कर सकते हैं। कद्दू आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करेगा और यह तेजी से डाइजेस्ट भी हो जाता है।

खिचड़ी

गणेश चतुर्थी के व्रत के बाद यदि आपको गैस और अपच से बचना है, तो ऐसे में आप समा के चावलों से बनी खिचड़ी खा सकते हैं। इसका सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया पर दबाव नहीं पड़ता और यह आसानी से पच भी जाती है।

लौकी

लौकी बहुत ही स्वादिष्ट और आसानी से पचने वाली सब्जी होती है। व्रत के बाद यदि आपको किसी तरह की पाचन संबंधी समस्या होती है तो ऐसे में लौकी की सब्जी का सेवन करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

व्रत के दौरान आप किसी भी तरह की तली भूनी चीजों न खाएं। साथ ही एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्रत खोलते समय आप एक बार में ज्यादा खाना खाने से बचें। इससे भी आपको अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब आप एक साथ ज्यादा खाना खाते हैं, तो इससे डाइजेशन पवार पर दबाव पड़ता है जिससे आपको डाइजेशन संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप आसानी से पचने वाले आहार का ही सेवन करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *