बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ पेरेंटिंग टिप्स भी शेयर किए हैं। अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान बच्चों के लिए कुछ टिप्स बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि वे अपनी बेटी वामिका के साथ शाम को 5.30 बजे ही डिनर कर लेती हैं। उनकी बेटी वामिका पिता विराट कोहली से भी ज्यादा पंक्चुअल हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वे परिवार के लिए एक हेल्दी और सख्त रूटीन फॉलो करती हैं। स्लर्प फार्म के एक प्रमोशन्ल इवेंट के दौरान ने अनुष्का ने ये सारे टिप्स फैन को दिए।
परफेक्ट पैरेंट्स बनना इतना आसान नहीं
अनुष्का ने बताया कि परफेक्ट पैरेंट्स बनना इतना आसान नहीं है। परफेक्ट पेरैंट्स बनने का प्रेशर सच में बहुत होता है। उन्होंने कहा कि अपनी गलतियों को भी बच्चों के सामने रखना गलत नहीं है, बल्कि बहुत जरूरी हो जाता है। ‘मेरी बेटी को जल्दी खाना पसंद है, जिससे मैनें भी शाम को डिनर जल्दी करने की आदत डाल ली है, हालांकि यह एक अच्छी और हेल्दी आदत है, जिसे सभी को फॉलो करना चाहिए।’

जल्दी डिनर करने के फायदे
जल्दी डिनर करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहती है साथ ही वजन भी नहीं बढ़ता।
खाना अच्छे से पचता है, जिससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती हैं।

ऐसा करने से रात में नींद अच्छी आती है।
इससे मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया अच्छी रहती है साथ ही साथ ही हार्ट बर्न की समस्या भी नहीं होती है।
देर से डिनर करने के नुकसान
देर से डिनर करने से आपके द्वारा खाया गया खाना पचने में ज्यादा समय लगाता है।
इससे आपको ठीक से नींद भी नहीं आती और वजन बढ़ने की भी समस्या होती है।

इससे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है।
इससे कई बार हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
