यह बात तो हम सब जानते ही हैं कि हमारा खान-पान हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है। वास्तविकता यही है कि यदि कोई भोजन आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है तो यह शायद ही आपके रंग-रुप के लिए अच्छी हो सकती है। यही वजह है कि आजकल के दौर में खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी के कारण लोग अपनी उम्र से ज्यादा बूढ़े नजर आने लगते हैं। कम उम्र में ही उनके चेहरे पर झुर्रियां, काले घेरे, फाइन लाइंस और स्किन के लटकने जैसी बुढ़ापे में निशान नजर आने लगते हैं। उम्र बढ़ना की प्रक्रिया को कोई नहीं रोक सकता लेकिन डेली रुटीन की दिनचर्या में कुछ चीजों का ख्याल रखकर आप उम्र से पहले आने वाले बुढ़ापे से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

आर्टिफिशियल स्वीटनर

स्प्लेंडा, एस्पार्टेम, एसेसल्फेम पोटैशियम और सैकरीन चीनी की तरह ही आपके हार्मोन्स को डिस्टर्ब करते हैं जिसका मतलब है कि ये आपके शरीर के साथ ही स्किन के लिए भी हानिकारक हैं।

सीरियल्स

ज्यादातर ब्रेकफास्ट सीरियल्स में चीनी और रिफाइंड कार्ब्स होते हैं जो आपके दिन की शुरुआत के लिए बहुत कम पोषण वाला आहार है और यह आपकी त्वचा के लिए भी बुरा है। यदि आपको इसे खाने की इच्छा होती है तो ऐसे ब्रैंड को चुनें जो ग्रेनोला जैसा हो और फाइबर से भरपूर मल्टी-ग्रेन, बीजों और नट्स से भरपूर हो।

सफेद चीनी

चीनी न सिर्फ कई खतरनाक बीमारियों को दावत देती है बल्कि आपको वक्त से पहले बूढ़ा बना सकती है। यह शरीर में एजिंग की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाती है इसलिए आपको हर हाल में अपनी डाइट से चीनी का सेवन सीमित कर देना चाहिए।

तले हुए खाद्य पदार्थ

बाजार में बिकने वाला फास्ट फूड आमतौर पर ऐसे तेल (वेजिटेबल ऑइल) में पकाया जाता है जिसमें ट्रांस फैट होता है जो सूजन (और हृदय संबंधी जोखिम) से जुड़ा है। फास्ट फूड और तले हुए खाद्य पदार्थों में आमतौर पर रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, फैट्स और कैलोरी भी ज्यादा होती है जो सभी एजिंग, मुंहासे और कई स्किन प्रॉबल्मस को बढ़ाते हैं।

पास्ता

पास्ता भारत में दुनिया भर खाया जाने वाला मॉर्डन जमाने का एक पॉपुलर फूड आइटम है। कई लोग नाश्ते में भी इसका सेवन करते हैं लेकिन इसमें पोषण के नाम पर रिफाइंड फ्लॉर यानी मैदा होता है जिसे रिफाइंड कार्ब्स का राजा कहते हैं और आपके पसंदीदा नूडल को अनहेल्दी बनाने के लिए जिम्मेदार होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *