अगर आपका भी बीपी बार बार बढ़ता है और बहुत ज्यादा बढ़ता है तो आपको हाइपरटेंशन हो सकता है। दरअसल आज वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। इस को देखते हुए आज जालंधर कैंट के दीप नगर के फॅमिली फिजिशियन डॉक्टर विपुल कक्कड़ ने अपने कक्कड़ क्लिनिक में इसके प्रति लोगों को जागरूक किया।
ब्लड प्रेशर को सही मापना
डॉ. कक्कड़ ने कहा कि अगर बीपी से जुडी कोई तकलीफ होती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जा कर अपने बीपी का सही से चेक अप करवाना चाहिए। वहीँ उन्होंने क्लिनिक में आने वाले मरीजों को इसके बारे में कुछ बाते भी बताई।

उन्होंने कहा कि बीपी को कण्ट्रोल करें ताकि आप लंबे समय तक जीवित रह सकें। वहीँ उन्होंने ये भी बताया कि उच्च रक्तचाप को अक्सर एक साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसके शुरूआती चरण में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि, लंबे समय तक उच्च रक्तचाप से हार्ट और अन्य बॉडी पार्ट्स को नुकसान हो सकता है, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसी अलावा इससे किडनी स्ट्रोक होने का खतरा भी रहता है। हालांकि इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं।
बीपी हाई के सामान्य लक्षण
पसीना आना
चिंता अधिक करना
नींद की समस्या होना
बार बार सिरदर्द होना
नाक से खून आना शामिल हैं
