मौसम इतना गर्म हो गया है कि घर के बाहर जाते ही ठन्डे पानी की तलब होने लगती है। ऐसे में हम में से बहुत से लोग एक दम से ठंडा पानी पी लेते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेज धूप में रहने के बाद एक दम से ठंडा पानी पीने से हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इससे सर्दी-जुकाम और पेट में दर्द होने की शिकायत भी होने लगती है।वहीँ एक रिसर्च में बात सामने आई है कि धूप में रहने के बाद खुद को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रखना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए पानी पीते रहने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं।
दिल और दिमाग पर पड़ता है असर
तेज धूप में चलने या घूमने के दौरान जब प्यास लगती है तो ठंडा पानी पीने का मन करता है और ऐसे में फ्रिज से पानी निकाल कर हम सभी तुरंत पानी पी भीं लेते हैं। जिसका असर दिल और दिमाग दोनों पर पड़ता है। यह शरीर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे दिमाग की नसें सिकुड़ने लगती है साथ ही हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
कुछ बातों का ध्यान रख कर इन प्रोब्लेम्स से बच सकते हैं
धूप से तुरंत आने के बाद पानी पीने से बचें
पहले कुछ देर आराम करें फिर पानी पिएं
फ्रिज के बजाय अगर मटके का पानी पियें, लाभ
अगर आप धूप से तुरंत आकर ठंडा पानी पीते हैं तो शरीर के तापमान में कई बदलाव आते है जैसे अगर किसी दिन सुबह गर्मी और शाम को बारिश होगी तो ऐसे में क्या होगा। मौसम बदलने से आपका नाक बहना, ठंड लगना या बुखार के अलावा फ्लू होने का खतरा भी रहता है
वहीं जब हम ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं तो घर आकर फ्रिज खोलकर ठंडा पानी पी लेते हैं। जिसके कारण बुखार और मतली महसूस हो सकता है। ऐसी में कोशिश करें कि पहले नॉर्मल हवा में रहें उसके बाद ही एसी ऑन करें या उसके बाद ही ठंडा पानी पिएं। तुरंत गर्मी से ठंडा आने में शरीर में कई सारी समस्याएं हो सकती है।
