कुछ लोग कच्चा अंडा डाइट में खाना पसंद करते हैं। खासतौर पर कच्चा अंडा ऐसे लोग खाते हैं जो अपनी हेल्थ को लेकर अलर्ट होते हैं या फिर जिम में जाते हैं। ऐसे लोग शरीर में से प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए इसका सेवन करते हैं लेकिन अब सवाल यह आता है कि कच्चा अंडा खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। तो चलिए आपको बताते हैं कच्चा अंडा खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे और इसे क्यों खाना चाहिए।

इसलिए खाने चाहिए अंडे

एक्सपर्ट के अनुसार, अंडे में विटामिन A, विटामिन B2, विटामिन B5, विटामिन B12, विटामिन B9, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और सेलेनियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही, इसमें ओमेगा-3, फैटी एसिड, DHA, और EPA जैसे हेल्दी फैट भी होते हैं। यही कारण है कि कुछ लोग अंडे का पीला भाग खाने की जगह प्रोटीन के लिए इसका उबला हुआ भाग खाते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, फैट हमारे शरीर के अलग-अलग फंक्शन के लिए जरूरी होता है। अंडे में पाए जाने वाला अनसैचुरेटेड फैट हमारे दिल के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं अंडा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। लेकिन, कच्चा अंडा खाने को लेकर हमें सावधान रहना चाहिए। कच्चे अंडे से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, यह एक मिथ है कि कच्चे अंडे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। लोगों को साल्मोनेला रिस्क (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी) के कारण कच्चे अंडे खाने से बचने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के ही, खाली पेट कच्चे अंडे खाते हैं जो कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट दर्द, गैस, ऐंठन, दस्त, कब्ज, सूजन का कारण हो सकता है।

कच्चे अंडे के कारण होने वाले नुकसान

कच्चे अंडे में तेज गंध होती है, जिसके कारण उल्टी या चिड़चिड़ापन महसूस होता है। उबले अंडों की तुलना में कच्चे अंडों को पचाना कठिन होता है और इससे सूजन, सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।एक्सपर्ट की मानें तो हर दिन 1 कच्चा अंडा खाने से इम्यून सिस्टम पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ सकता है, क्योंकि इसे साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया से लड़ना होता है। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें अंडे को किसी भी रूप में खाने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, कच्चे अंडे खाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है अंडा

बहुत से लोग नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। भारत में अंडे को कई तरह से खाया जाता है। अंडे का ऑमलेट, करी, भुजी, रैप्स, टोस्ट, सॉफ्ट बॉइल्ड, सैंडविच, मफिन और अन्य कई डेसर्ट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *