कई बार आंखों और त्वचा का रंग अचानक से पीला पड़ने लगता है। ऐसे में हम इसे ऐसे ही आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरुरत है क्योंकि यह पीलिया का संकेत हो सकता है। पीलिया एक बहुत ही गंभीर रोग है जो लोगों में आम है। पहले पीलिया सिर्फ छोटे बच्चों को होता था लेकिन अब व्यस्कों में भी इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीमारी में आपकी आंखों का सफेद भाग, झिल्ली, चेहरे और शरीर की त्वचा धीरे-धीरे पीली होने लगती है। आमतौर पर पीलिया हेपेटाइटिस, पित्त की पथरी और ट्यूमर, शरीर में खून की कमी आदि के कारण होता है जिसे आप सही उपचार के साथ आसानी से ठीक कर सकते हैं।

पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है पीलिया

बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि पीलिया किस कमी के कारण होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खासतौर पर विटामिन की कमी भी पीलिया का कारण बन सकती है जिसके कई सारे दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं हालांकि बैलेंड डाइट और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करके आप पीलिया का जोखिम कम कर सकते हैं।

विटामिन-के की कमी से होता है पीलिया

विटामिन K की कमी के कारण ही पीलिया होता है। यदि शरीर में विटामिन K की कमी हो जाए तो यह शरीर में प्रोटीन की कमी का भी कारण बनती है, क्योंकि यह प्रोटीन के संश्लेषण में अहम भूमिका निभाती है। विटामिन K की कमी ऑब्सट्रक्टिव जॉन्डिस से जुड़ी होती है। यह स्थिति बाइल डक्ट ब्लॉक होने के कारण होती है, क्योंकि इसमें बिलीरुबिन को लिवर से बाहर निकलने में रुकावट होती है। विटामिन K के अवशोषण के लिए पित्त बहुत जरूरी होता है। आमतौर यह अवशोषण क्रोनिक डायरिया या कुछ एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से प्रभावित होता है। यह स्थिति बच्चों में पीलिया का एक बड़ा कारण मानी जाती है। विटामिन के की कमी से रक्तस्राव भी ज्यादा होता है, जिससे खून की कमी हो सकती है। इस विटामिन की कमी से बचने और दूर करने के लिए मौसमी फल और हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, ब्रोकली, शलजम, चुकंदर, हरी बीन्स, दाल और फलियां आदि को डाइट में शामिल करें।

विटामिन बी 12 की कमी

जैसे आयरन की कमी के कारण एनीमिया की स्थिति से शरीर में पूरी तरह से पका हुई स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। ठीक वैसे ही स्थिति शरीर में विटामिन बी12 की कमी से संबंधित एनीमिया में भी देखने को मिलती है। विटामिन बी12 की कमी के कारण भी पीलिया हो सकता है और आपकी आंख, त्वचा आदि का रंग पीला हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी से बचने और दूर करने के लिए दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही, छाछ, पनीर और अंडे, चिकन, मटन, रेड मीट, मछली, सैल्मन आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *