ब्रेस्ट कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। महिलाओं में होने वाला यह सबसे कॉमन कैंसर है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 में करीब 28.2 फीसदी महिलाएं इस कैंसर से पीड़ित हैं। ऐसे में हर महिला को इस कैंसर से संबंध में जागरूक रहना जरुरी है। सिर्फ वयस्क या युवाओं को ही नहीं, बल्कि टीनएजर्स को को भी इस कैंसर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, यह सच है कि टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर होने का जोखिम बहुत कम होता है। एक लाख टीनएजर्स में सिर्फ 0.1 टीनएजर में इसका खतरा होता है। इसके बावजूद यह जरूरी है कि हर टीनएजर्स को ब्रेस्ट कैंसर में नजर आने वाले लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए। ऐसा करने से शुरुआती स्तर पर ही इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है, जिससे बचाव की संभावना बढ़ जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीनएजर्स लड़कियों में इसके क्या लक्षण होते हैं।

कारण

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब तक टीनएजर्स में बहुत कम मामले ही ब्रेस्ट कैंसर के देखने को मिले हैं। यही कारण है कि टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर के कारण को अच्छे से नहीं समझा गया है, फिर भी एक्सपर्ट्स का मानना है कि बहुत कम उम्र में सेल्स और डीएनए में बदलाव होने के कारण टीनएज में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। इस तरह के बदलाव मां के गर्भ में रहते हुए भी हो सकते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की मानें, तो टीनएजर में कैंसर का जोखिम कम स्मोकिंग या शराब की लत से भी जोड़कर नहीं देखा जा सकता। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस उम्र में ज्यादातर बच्चे शराब या स्मोकिंग की लत का शिकार नहीं होते। फिर भी यदि कोई बहुत कम उम्र से ही इस तरह की चीजों का आदी हो जाता है, तो संभवतः टीनएज में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

लक्षण

ब्रेस्ट में मौजूद गांठ का साइज

ब्रेस्ट में यदि गांठ है, तो वह एक मटर के दाने जैसी हो सकती है। इसका आकार बढ़ भी सकता है। यह ब्रेस्ट कैंसर कितना फैला है इसका आकार इस बात पर भी निर्भर करता है।

ब्रेस्ट में किसी चीज का सख्त महसूस होना

ब्रेस्ट फैट, कनेक्टिव टिश्यूज, ग्लैंड और डक्ट से बनता है। ब्रेस्ट में हाथ लगाने पर कोई भी सख्त चीज महसूस नहीं होती जब किसी टीनएजर को कैंसर हो जाए तो संभवतः ब्रेस्ट में कोई हार्ड यानी सख्त चीज भी महसूस हो सकती है।

दर्द महसूस होना

ब्रेस्ट कैंसर होने पर टीनएजर को ब्रेस्ट में दर्द का अहसास हो सकता है। कभी-कभी यह दर्द असहनीय भी हो सकता है।

ब्रेस्ट में सख्त चीज का न हिलना

ब्रेस्ट में ऐसी कोई चीज मौजूद नहीं है जो हल्के हाथों से दाएं-बाएं की जाए, तो वह मूव न करे लेकिन यदि कोई ऐसी चीज हाथ में आ रही है जो बहुत सख्त होने के साथ-साथ मूव भी न करती हो, तो यह भी चिंता का विषय हो सकता है। असल में, यह भी ब्रेस्ट कैंसर का ही एक लक्षण हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *