रात में सोते समय कई बार हमें फोन चलाते-चलाते नींद आ जाती है जिसके बाद हम मोबाइल को तकिए के नीचे रखकर ही सो जाते हैं लेकिन इसके कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। ऐसे में यदि आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो आज से ही अपनी ये आदत बदल लें, क्योंकि यह आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। कुछ लोग तो मोबाइल के ऐसे फैन होते हैं, जिनकी अगर रात में नींद खुल जाए, तब भी फोन देखने लगते हैं वहीं कुछ लोग अलार्म के कारण फोन को अपने पास रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी आदत काफी ज्यादा हानिकारक होती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक है फोन

मोबाइल फोन में मौजूद रेडिएशन सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होती हैं। मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन इरेक्टाइल डिसफंक्शन से जुड़ा हुआ है। मोबाइल फोन से जो नीली रोशनी निकलती है, उसके कारण नींद और कई सार हार्मोनल चेंजेज हो सकते हैं।

हो सकती हैं सेहत से जुड़ी समस्याएं

मोबाइल फोन के कारण सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, फोन से निकलने वाली रेडिएशन से दिमाग पर गंभीर असर होता है। इसके कारण कैंसर से होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी सिर दर्द, चिड़चिड़ापन और आंखों में दर्द मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल के कारण होती है।

मोबाइल कितनी दूर रखकर सोएं

मोबाइल से रेडिएशन निकलती हैं इसलिए कोशिश करें कि आप सोते समय इसे अपने से दूर ही रखें। मोबाइल से निकलने वाला रेडिएशन इरेक्टाइल डिसफंक्शन से जुड़ा हुआ है। मोबाइल फोन से तेज नीली रोशनी निकलती है। मोबाइल फोन की लत छोड़ना चाहते हैं तो इसे साइलेंट करते दूर रख दें। इसकी जगह किताब पढ़ना शुरू कर दें।

कुछ जगहें मोबाइल मुक्त रखें

घर में कुछ जगहें जैसे कि खाने का टेबल और सोने का कमरा मोबाइल से मुक्त ही रखें। इससे बच्चे उन जगहों पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

डिजिटल डिटॉक्स करें

हर हफ्ते में एक ऐसा दिन रखें जब सभी मोबाइल और टीवी बंद रखें। इससे न सिर्फ बच्चे मोबाइल से दूर रहेंगे, बल्कि आप सब को साथ में समय बिताने का भी मौका मिलेगा। इससे परिवार में आपसी बातचीत और मजबूत संबंध बनेंगे। यह आदत से बच्चों को भी अच्छा ब्रेक मिलेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *