वैसे तो हर फल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन आज आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जो सेहत को ढेरों फायदे देगा। खट्टे-मीठे स्वाद के कारण बच्चे से लेकर बूढ़े सभी इस फल को बहुत ही पसंद करते हैं। यह फल कोई और नहीं बल्कि कीवी है। कीवी मुख्य तौर से विदेश से आता था लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी की जाती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कीवी खाने के फायदों के बारे में ही बताते हैं।

इन गुणों से भरपूर है कीवी

कीवी में मैग्नीशियम, पोटाशियम और विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-6 और आयरन काफी ज्यादा भरपूर मात्रा में मिलता है। इसे खाने से कमजोरी दूर होती है और यदि किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी है तो कीवी के खाने से दूर हो जाती है। कई लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि थोड़ी सी चोट लगने के बाद शरीर काला पड़ जाता है। ऐसे में यह स्थिति आयरन की कमी को दर्शाती है। कीवी खाने से इस तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

शरीर को मिलेगी ताकत

इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं ब्लड सर्कुलेशन भी बहुत अच्छा होता है, शरीर में जोड़ों के दर्द और दूसरे अंगों में होने वाली दर्द भी ठीक हो जाती है। कीवी खाने से आंखों को काफी फायदा होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और भरपूर मात्रा में विटामिन मिलता है।

इन विटामिन्स से भरपूर ही कीवी

कीवी बहुत ही पौष्टिक फल है। इसमें विटामिन ए, बी, सी,के और विटामिन बी 6 मौजूद होता है। इतना ही नही इसमें ढेर सारा फाइबर, जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है जो शरीर को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी माना जाता हैं। कीवी में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ने से रोकते हैं जिससे कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं।

प्लेटलेट्स की बढ़ेगी मात्रा

बदलते मौसम में जब बीमारी के चलते शरीर में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं तो कीवी का सेवन इसके लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोज कीवी का सेवन करने से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ते हैं।

दिमाग रहेगा शांत

जिन लोगों को नींद नहीं आती, उनके लिए भी कीवी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला सेरोटोनिन अच्छी नींद लाने में मदद करता है और इसके सेवन से दिमाग भी शांत और रिलेक्स रहता है।

बीपी वाले मरीजों को खाना चाहिए कीवी

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है, उनको नियमित तौर पर कीवी का सेवन करना चाहिए। कीवी में ढेर सारा पोटेशियम मौजूद होता है और इसके सेवन से बीपी कंट्रोल में रहता है और उच्च रक्तचाप के चलते होने वाली बीमारियां जैसे स्ट्रोक और हार्ट अटैक को भी दूर रखने में मदद मिलती है। कीवी में मौजूद पोटेशियम की मदद से शरीर में किडनी, दिल, कोशिकाएं और मांसपेशियों को सही से काम करने की ताकत मिलती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *