अनहेल्दी फूड्स, गलत लाइफस्टाइल, मोटापा, तनाव जैसी गतिविधियां हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारणों में से एक हैं। हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक ऐसी समस्या बन गई है, जो न सिर्फ बुजुर्गों को बल्कि यंग लोगों को भी बहुत ज्याद प्रभावित कर रही है। कई लोगों ने हाई ब्लड प्रेशर के कारण अपनी जान भी गंवाई है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह की थेरेपी और दवाइयों की मदद भी लेते हैं लेकिन फिर भी फायदा नहीं होता है। ऐसे में आपकी परेशानी दूर करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल का एक ऐसा नुस्खा बताते हैं जो आपके काम आ सकता है।आइए जानते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C2MF-BppelS/?utm_source=ig_web_copy_link

तुलसी के बीजों से बना पानी

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आप तुलसी के बीजों से बना पानी सुबह खाली पेट पी सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए खाली पेट तुलसी के बीजों का सेवन करना बहुत ज्यादा प्रभावी रहेगा। हेल्दी रहने के लिए किसी भी उम्र में आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको 1 हफ्ते तक इस ड्रिंक का सेवन करना है, अगर कोई नुकसान या साइड इफेक्ट नहीं होता है, तो आप इसे लगातार भी पी सकते हैं।

ड्रिंक पीने के फायदे

डाइटरी फाइबर

तुलसी के बीज डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। यह आपके दिल को हेल्दी रखने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

मैग्नीशियम से भरपूर

तुलसी सीड्स में मौजूद मैग्नीशियम के गुण ब्लड प्रेशर को बेहतर रखने में खास भूमिका निभाते हैं।

पोटेशियम से भरपूर

तुलसी के बीज पोटेशियम से भरपूर माने जाते हैं यह स्वस्थ ब्लड प्रेशर के स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।

एंटी इंफ्लेमेटरी गुण

इस बीज में सूजन रोधी गुण भी मौजूद होते हैं ऐसे में यह दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

ड्रिंक बनाने की रेसिपी

सामग्री

तुलसी के बीज- 1 बड़ा चम्मच
पानी- 1 गिलास
शहद- 1 चम्मच
नींबू या नीबू के टुकड़े

ऐसे करें तैयार

. तुलसी के बीज लें और एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

. जब तुलसी के बीज जेली की तरह हो जाए, तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।

. इस ड्रिंक के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप इसमें नींबू के टुकड़े या फिर नीबू का रस निचोड़ कर मिला सकते हैं। आपका तुलसी सीड्स से बना ड्रिंक तैयार है।

. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आप इस ड्रिंक को घूंट-घूंट करके पिएं।

नोट: ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल करने के लिए तुलसी के बीज ड्रिंक पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे इसके साथ हेल्दी डाइट, दवाइयों का सेवन और डॉक्टर की सलाह भी लेना जरूरी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *