कल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी की कृष्ण जन्माष्टमी पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस दिन भक्त श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए सारा दिन उपवास रखते हैं लेकिन उपवास के दौरान शरीर में कमजोरी हो सकती है। ऐसे में व्रत के बाद आप बीमार हो सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप व्रत के दौरान स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते हैं।
दही
दही प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत माना जाता है यह पाचन को स्वस्थ रखता है। इसे फल या मेवा के साथ आप खा सकते हैं।

मखाने की खीर
मखाना कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे दूध में पकाकर आप खीर बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होगी।
सिंघाड़े का हलवा
सिंघाड़े का आटा विटामिन बी6 और पोटेशियम से भरपूर माना जाता है। इससे बने हलवे को व्रत में खाकर आप शरीर को एनर्जेटिक बना सकते हैं।
शकरकंद
यह भी व्रत के दौरान एक हेल्दी ऑप्शन है। यह विटामिन ए, विटामिन सी, और फाइबर से भरपूर होती है। इसे उबालकर या सेंककर आप खा सकते हैं, जो व्रत के दौरान आपको ताजगी और ऊर्जा प्रदान करेगी।

नारियल पानी
नारियल पानी को प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का स्रोत माना जाता है यह आपको हाइड्रेटेड रखता है और शरीर में एनर्जी स्तर बनाए रखने में मदद करता है।
फलों का सलाद
अलग-अलग प्रकार के ताजे फल जैसे केला, सेब, पपीता, और अनार का सलाद बनाकर आप खा सकते हैं। ये आपको आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स प्रदान करते हैं जिससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
नट्स और बीज
नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट, काजू, चिया बीज और फ्लैक्स सीड्स प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत माने जाते। ये व्रत के दौरान एनर्जी बनाए रखने में सहायक होते हैं और मस्तिष्क को भी एक्टिव करते हैं।

राजगिरा रोटी
राजगिरा से बनी रोटी ग्लूटेन-फ्री होती है और इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा।
हर्बल चाय
हर्बल चाय जैसे हरी चाय, पुदीना चाय या अदरक चाय व्रत के दौरान हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ये पाचन को भी सहायता देता हैं और आपके शरीर को तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है।
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना कार्बोहाइड्रेट्स का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है, यह आपके शरीर को एनर्जी देता है। इसे मूंगफली और आलू के साथ बनाएं, ताकि आपको प्रोटीन और फाइबर दोनों ही मिल सकें।

