आजकल हर व्यक्ति फिट और एक्टिव रहना चाहता है लेकिन इसके लिए अपनी फिटनेस का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। कई बार फिटनेस रुटीन पर ध्यान देना काफी मुश्किल भी हो जाता है। खासकर जब बात वेट लॉस के दौरान अच्छी डाइट फॉलो करने की हो। इस दौरान मनपसंद चीजों की क्रेविंग आपके लिए वेट लॉस करना मुश्किल बना सकती है। कई बार खाना खाने के बाद भी क्रेविंग होने लगती है। ऐसे में आज आपको न्यूट्रिशनिस्ट के कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C-ZzZVvSCIj/?utm_source=ig_web_copy_link
पहले पिएं पानी
क्रेविंग को कंट्रोल में रखने के लिए आप हर मील से पहले पानी पी सकते हैं। इसके साथ ही, यदि आप सलाद खा लेते हैं, तो आप कम फूड इंटेक करते हैं। इसलिए अपने हर मील से 20-30 मिनट पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। इसके साथ ही एक प्लेट सलाद जरूर खाएं। इस आदत को अपनाने से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

मील और स्नैक्स से पहले प्लान रखें
कई बार क्रेविंग कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वहीं मील के बीच यदि गैप ज्यादा हो तो भूख भी ज्यादा लगती है ऐसे में अक्सर लोग अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं। इसलिए अपने मील और स्नैक्स पहले से ही प्लान करके रखें। इसके साथ ही, अपना हर मील प्लान रखें और उसमें फाइबर और प्रोटीन जरूर एड करें। इससे आपको जल्दी वेट लॉस में मदद मिलेगी।
हर मील में लें प्रोटीन
जल्दी वेट लॉस करने के लिए अपने हर मील में प्रोटीन एड जरुर करें क्योंकि इससे क्रेविंग कंट्रोल में रहेगी और आप फास्ट फूड नहीं खाएंगे। अगर आपको कुछ भारी नहीं खाना है, तो आप एक अंडा या एक कटोरी दही अपने मील में जरूर लें। इस आदत को अपनाने से आपको जल्दी वेट लॉस करने में भी मदद मिलेगी।

ब्रेकफास्ट में खाएं प्रोटीन
बार-बार खाने की क्रेविंग होने की सबसे बड़ी वजह है कि हम ब्रेकफास्ट ठीक से नहीं करते हैं। यदि आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन नहीं है, तो आपको दिनभर भूख लगेगी, इसलिए ब्रेकफास्ट में प्रोटीन जरूर एड करें। प्रोटीन लेने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इससे आप जंक फूड भी नहीं खाएंगे।
मील के बीच न रखें ज्यादा गैप
यदि आप मील के बीच ज्यादा गैप रखेंगे तो आपको बार-बार कुछ खाने का मन करने लगेगा। ऐसे में आप न चाहते हुए भी जंक या प्रोसेस्ड फूड्स खाएंगे इसलिए अपने किसी भी मील में ज्यादा गैप न रखें। आपके हर मील में केवल 3 से 4 घंटे का अंतर होना चाहिए। अगर बाहर जानें के कारण आपके मील में ज्यादा अंतर आता है, तो अपने पास हेल्दी स्नैक्स पहले से ही रखें।
ये बातें भी रखें ध्यान
. दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे आपको भूख नहीं लगेगी।
. अपनी डाइट में हर्बल टी जरूर शामिल करें। इससे आपको जल्दी वेट लॉस में मदद मिलेगी।

. वॉक या एक्सरसाइज की आदत जरूर बनाएं। इससे पाचन तंत्र ठीक रहेगा और वेट लॉस जल्दी होगा।
इन सभी टिप्स को फॉलो करने से आपको क्रेविंग कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप केवल हेल्दी चीजें ही खाएं।
