आजकल के खराब लाइफस्टाइल के चलते कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। अनहेल्दी खान-पान की आदतें, सोने-जागने का पैटर्न बिगड़ने और स्मोकिंग जैसी आदतों के चलते डायबिटीज, फैटी लिवर, किडनी संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ा रही हैं लेकिन सबसे ज्यादा गलत खान-पान के चलते किडनी पर असर हो रहा है। कई लोग का लिवर इसकी वजह से खराब हो रहा है। आए दिन लिवर खराब के केस भी सुनने को मिल रहे हैं। लिवर खराब होने के कारण क्या हैं और आप इससे अपना कैसे बचाव कर सकते हैं आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
दो तरह का होता है फैटी लिवर
एक्सपर्ट्स की कहना है कि यदि समय पर लिवर के संकेतों को समझ लिया जाए तो इस बीमारी से अपना बचाव जा सकता है और लिवर को हेल्दी रखा जा सकता है। लिवर डैमेज होने के कुछ लक्षण रात में नजर आते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फैटी लिवर की समस्या आमतौर पर बहुत ज्यादा शराब पीने, अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड्स खाने और फिजिकल एक्टिविटी न करने से होती है। फैटी लिवर की बीमारी दो तरह की होते है पहली अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (AFLD) और दूसरा नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD)।

लक्षण
स्किन में खुजली
लिवर में यदि किसी तरह की गड़बड़ी है तो स्किन पर खुजली की समस्या हो सकती है। खासतौर पर रात के समय यदि स्किन में खुजली, इरिटेशन या रैशेज जैसी समस्याएं हो रही हैं तो उन्हें नजरअंदाज न करें, वरना समस्या गंभीर बन सकती है।
पेशाब का रंग बदलना
यूरिन का रंग बदलना भी लिवर डैमेज का ही संकेत है। जब लिवर डैमेज होता है तो शरीर में बिलीरूबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे यूरिन का रंग गाढ़ा पीला हो जाता है, यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर के साथ बात करें।
सूजन
अगर रात में आपके पैरों के निचले हिस्सों में सूजन हो रही है तो सावधान हो जाएं। बहुत ज्यादा सूजन और दर्द लिवर से जुड़ी परेशानियों का ही संकेत है। इस कंडीशन को इग्नोर न करें और और डॉक्टर को दिखाएं।

चक्कर, उल्टी-मतली
जी मिचलाने और उल्टी जैसी समस्याएं भी लिवर डैमेज का एक बड़ा लक्षण ही है। यदि रात में इस तरह की समस्या हो रही है तो डॉक्टर से मिलें। इसमें देरी खतरनाक हो सकती है। यह लिवर और सेहत दोनों के लिए दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।
पेट दर्द
लिवर खराब होने पर पेट में दर्द भी होने लगता है। लिवर डैमेज होने पर उसकी काम करने की क्षमता कम हो जाती है जिसके कारण से उसका आकार भी बढ़ने लगता है इसके कारण लिवर पर प्रेशर बढ़ता है और दर्द गंभीर बन जाता है।

