भारत के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। ऐसे में गर्मी से राहत तो मिल गई है लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं है बारिश अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाती हैं। बारिश के कारण सीजनल एलर्जी भी शुरु हो जाती है। बरसात के दिनों में छींक आना, आंखों में खुजली और कंजेशन की परेशानी होती है।
बरसाती मौसम में होती है ऐसी एलर्जी
कुछ लोगों में यह समस्या बहुत आम हो सकती है तो वहीं कुछ लोगों में यह समस्या गंभीर हो सकती है जिसके चलते उनके रोजमर्रा के कामों में भी रुकावट आ सकती है। बरसात के मौसम में एलर्जी किसी को भी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए।

एंटीऑक्सीडेंट्स
बरसात के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स लेना बहुत अच्छा होता है। विटामिन-सी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स माना जाता है जो एलर्जी के खिलाफ लड़ता है। ऐसे में मानसून में संतरा, शिमला मिर्च, ब्रोकली, कीवी और स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करें।
एंटीइंफ्लेमेशन
एंटीइंफ्लेमेशन फूड आइटम्स से भरपूर फूड आइटम हल्दी, अदरक, हरी पत्तेदार सब्जियां, बेरीज और जैतून का तेल पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह एलर्जी को दूर रखने में मदद करते हैं इसलिए डाइट में हेल्दी गट माइक्रोबायोम होता है। वहीं यह सब्जियां इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने का काम करती हैं।
ओमेगा-3
किसी भी तरह की इंफेक्शन और एलर्जी से बचना है तो आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करें। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। आप डाइट में सैल्मन, चिया सीड्स, अलसी और अखरोट शामिल करें।
मैग्नीशियम युक्त डाइट
एलर्जी से बचने के लिए एसेंशियल मिनरल्स काफी अच्छे होते हैं। मैग्नीशियम से भरपूर बादाम, कद्दू के बीज, पालक, डार्क चॉकलेट और एवाकैडो का सेवन कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रोडक्शन में मदद करते हैं और इम्यून सेल्स फंक्शन को ठीक करने का भी काम करते हैं।

