हार्ट अटैक का बढ़ता खतरा हर किसी के लिए परेशानी बनता जा रहा है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते युवाओं में इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। यह एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जिसमें थोड़ी सी भी लापरवाही व्यक्ति के लिए भारी पड़ सकती है। कार्डियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि यदि किसी को अपने दिल की अच्छे से जानकारी है तो वह हार्ट अटैक से बच सकता है। इसका मतलब है कि ऐसा व्यक्ति हमेशा के लिए हार्ट अटैक का खतरा टाल सकता है और अच्छी व खुशहाल जिंदगी जी सकता है।

इस तरह करें इससे बचाव

गलत लाइफस्टाइल, खाने-पीने में गड़बड़ी, तनाव और फैमिली हिस्ट्री दिल की बीमारियों के बढ़ने का मुख्य कारण है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आप अपना लाइफस्टाइल अच्छा रखते हैं और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते हैं तो हार्ट डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

दिल ब्लॉकेज की होनी चाहिए जानकारी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि किसी इंसान को पहले से पता हो कि उसकी लेफ्ट मेन में ब्लॉकेज है तो वह ज्यादा अलर्ट रहेगा। इससे अचानक से हार्ट अटैक के कारण मौत का खतरा भी कम ही रहेगा। बस ऐसे व्यक्ति को समय-समय पर अपना फुल बॉडी चेकअप करवाते रहना पड़ेगा। इससे समय रहते ही अंदर की बीमारी के बारे में बता चल जाएगा और उसका सही समय पर इलाज भी हो पाएगा। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि जैसे युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है उसके लिए 25-30 उम्र में ही शरीर की जांच करवा लेनी चाहिए।

लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी है बहुत महत्वपूर्ण

हमारा दिल पूरी तरह से ब्लड की सप्लाई पर काम करता है। वह खुद के लिए तीन ट्यूब ही लेता है। इसमें एक मेन लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी (LMCA) और दूसरी राइट मेन आर्टरी (RCA) है। यह हार्ट की ट्यूब को 30% ब्लड सप्लाई करती है जबकि लेफ्ट 70% तक ब्लड सप्लाई का काम करती है।

यह ट्यूब एक इंच की होती है जिसे दो भागों में बांट दिया जाता है। एक सामने और दूसरी पीछे जाती है सामने वाली ट्यूब को एलएडी (LAD) कहते हैं जो हार्ट को 50% तक की पावर देता है वहीं पीछे जाने वाली ट्यूब एलसीएक्स (LCX) हार्ट को 20% तक पावर देता है। यदि लेफ्ट मेन बंद हो जाए तो एलएडी और एलसीएक्स दोनों ही खराब हो जाएंगे और इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *