विटामिन हमारे शरीर को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते है। अगर शरीर में किसी एक भी विटामिन की कमी हो जाए तो इसका असर हमारे शरीर पर दिखना शुरू हो जाता है। इन्हीं विटामिन में से एक विटामिन डी भी है जिसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती है और मासपेशियों में जकड़न महसूस होने लगता है। वहीं इन दिनों बहुत से लोगों में इसकी कमी देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन डी की सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है हम सप्लीमेंट्स लेते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिस वजह से हमें सप्लीमेंट्स के अच्छे रिजल्ट नहीं मिल पाते हैं। कहीं आप भी तो ये गलती नहीं कर रहे हैं। दरअसल मामूली सी दिखने वाले ये गलतियां न केवल शरीर में विटामिन डी की कमी करेंगी, बल्कि हड्डियों को भी खोखला बना देंगी। आइए जानते हैं सप्लीमेंट्स लेते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
मैग्नीशियम की कमी की जांच न करना
लोग सबसे पहली गलती क्या करते हैं कि वे बिना मैग्नीशियम की कमी की जांच किये विटामिन डी की सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं। जिस वजह से उन्हें सप्लीमेंट खाने के बाद भी अच्छा परिणामनहीं मिल पाता हैं। वहीं अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है तो आप चाहें कितना भी सप्लीमेंट का सेवन कर लें आपका शरीर विटामिन डी को अवशोषित नहीं करेगा। ऐसे में आपको सप्लीमेंट लेने से पहले मैग्नीशियम की जांच जरूर कराएं।
लो फैट फूड के साथ सप्लीमेंट लेना
अधिकतर लोग लो फैट वाले भोजन के साथ सप्लीमेंट लेते हैं जिस वजह से विटामिन डी की अब्जॉर्बशन रेट कम हो सकती है। वहीं फैट से भरपूर भोजन के साथ विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से अवशोषण बढ़ सकता है, क्योंकि विटामिन डी एक फैट सॉल्युबल विटामिन है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप अच्छे डाइट के साथ ही सप्लीमेंट का सेवन करें।
धूप में जाने से बचना
इन दिनों कोई भी सूर्य की किरणों के संपर्क में नहीं आना चाहता। जबकि धूप विटामिन डी का पावरफुल सोर्स है। ऐसे में जो लोग कम धूप वाले क्षेत्र में रहते हैं या लगातार सनस्क्रीन का यूज करते हैं उन्हें सप्लीमेंट लेने के बाद भी विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप सप्लीमेंट लेने के साथ डेली 10-25 मिनट धूप में समय जरूर बिताएं।
खुद से सप्लीमेंट लेना
बहुत से ऐसे लोग है जो डॉक्टर से पूछे बिना ही विटामिन डी सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं। जिस वजह से लोग जरूरत के हिसाब से विटामिन डी नहीं ले पाते हैं। वहीं कई बार लोग विटामिन डी के सप्लीमेंट बहुत ज्यादा ले लेते हैं जिस वजह से उन्हें फायदें कि जगह नुकसान भी पहुंच जाता है। ऐसे में आप जब भी सप्लीमेंट ले तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
