अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं, इन्हीं बीमारियों में से एक है हाई ब्लड प्रेशर। हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर इतना बढ़ जाता है कि उसे सिरदर्द, चक्कर आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा व्यक्ति जब भी अपना ब्लड डोनेट करना चाहता है तो उसके मन में सबसे पहला सवाल यही आता कि क्या हाई बीपी के बाद भी वे अपना ब्लड डोनेट कर सकते हैं। हालांकि ब्लड डोनेशन एक अच्छा काम है क्योंकि इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है लेकिन हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीज इसी बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। ऐसे में आज आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको एक्सपर्ट्स की राय बताते हैं कि क्या हाई ब्लड प्रेशर होने के बाद भी आप अपना ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
डॉक्टर की सलाह पर करें ब्लड डोनेट
यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई है तो यह बात जानना जरुरी है कि आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं। यदि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है और दवाओं से अच्छा रहता है तो आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं। ब्लड डोनेशन सेंटर पर आपका ब्लड प्रेशर और बाकी चीजें देखी जाती हैं। यदि आपका सब ठीक रहता है तो आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं इसलिए अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है तो आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं। बस एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
एक्सपर्ट्स की राय
. यदि आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार, सामान्य दवाईयों से कंट्रोल हो रहा है तो ब्लड डोनेशन में कोई परेशानी नहीं होती।
. ब्लड डोनेशन सेंटर पर आपका ब्लड प्रेशर और बाकी महत्वपूर्ण पैरामीटर देखे जाते हैं। यदि आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल है तो आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
. यदि आप हाई ब्लड प्रेशर की दवाईयां ले रहे हैं तो यह जान लें कि कहीं ये दवाईयां आपके ब्लड डोनेशन को प्रभावित तो नहीं कर रही। ज्यादातर मामलों में दवाईयां ब्लड डोनेशन को प्रभावित नहीं करती।
. यदि आप हाल ही में किसी बड़ी बीमारी से गुजर चुके हैं तो ब्लड डोनेट करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
इन बातों का रखें ध्यान
. ब्लड डोनेट करने के बाद थोड़ा आराम करें और कोई भी भारी शारीरिक काम करने से बचें।
. स्वस्थ और संतुलित आहार लें ताकि आपका ब्लड प्रेशर और एनर्जी दोनों अच्छी रहे।
. ब्लड डोनेट करने के बाद पूरी मात्रा में पानी पिएं।
