खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण आज के समय में कई लोग हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हड्डियां शरीर का एक मुख्य ढांचा होती हैं। यह व्यक्ति के शरीर को ज्वाइंट और मांसपेशियों के साथ मिलकर चलाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ यदि बैलेंस्ड और पौष्टिक आहार का सेवन न किया जाए तो यह कमजोर होने लगती हैं। कमजोर हड्डियों के कारण चलने, उठने, बैठने और सोने में भी परेशानी महसूस होने लगती है। इसके अलावा उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने के कारण फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस, जोड़ों में दर्द और अर्थराइटिस जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। लोगों को हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 4 अगस्त यानी की आज नेशनल बोन एंड ज्वाइंट दिवस मनाया जाता है। तो चलिए आज इस दिन पर आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप हड्डियों से जुड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं।

हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का कारण

एक्सपर्ट्स की मानें तो हड्डियों और जोड़ों की समस्या खराब लाइफस्टाइल के चलते बढ़ रही है। इसके अलावा ऑटोइम्यून बीमारियां और इंफेक्शन भी इस समस्या को बढ़ावा दे सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन को लोग अक्सर हल्के में लेते हैं लेकिन इसके कारण हड्डियों और जोड़ों को नुकसान हो सकता है, जिसके कारण सेप्टिक अर्थराइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

हड्डियों को ऐसे रखें स्वस्थ

एक्सरसाइज करें

हड्डियों और जोड़ों को यदि आप स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए शरीर का एक्टिव होना भी जरुरी है। इसके लिए आप रोजाना एक्सरसाइज जरुर करें। नियमित तौर पर शारीरिक गतिविधियों जैसे वजन उठाने और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज के जरिए आप हड्डियों की डेंसिटी को बनाए रख सकते हैं इससे हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्या भी नहीं होती।

धूम्रपान और शराब से बनाएं दूरी

धूम्रपान और शराब पीने के कारण हड्डियों और जोड़ों कमजोर मिलती है। धूम्रपान से बोन डेंसिटी खराब होती है जिसके कारण हड्डियां कमजोर और फ्रैक्चर हो सकती हैं। ऐसे में धूम्रपान और शराब से दूरी ही बनाकर रखें।

कैल्शियम करें डाइट में शामिल

हड्डियों और जोड़ों की मजबूती बनाए रखने के लिए रुटीन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम लें। कैल्शियम से हड्डियों की बोन डेंसिटी अच्छी होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 20 साल और उससे ज्यादा उम्र के पुरुषों के लिए रोज 1083 मिलीग्राम और महिलाओं के लिए 842 किलोग्राम कैल्शियम जरुरी होता है। इसकी कमी पूरी करने के लिए आप दूध, दही, पनीर, ब्रोकली, शलजम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *