हर नई मां अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाती है। इससे बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेस्ट फीड करवाने से न सिर्फ बच्चे के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है बल्कि इससे महिलाओं का स्वास्थ्य भी सुधरता है लेकिन कुछ महिलाओं का मानना है कि ब्रेस्ट फीड करवाने के कारण उनका शरीर खराब हो जाता है या उनका वजन बढ़ जाता है परंतु क्या यह बात सच में सही है या सिर्फ एक मिथ ही है। आइए आज आपको इसी बारे में बताते हैं।

डिलीवरी के बाद कम होता है वजन

डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं का कुछ वजन कम होता है। यह एम्नियोकि फ्लूइड निकलने और बच्चे की डिलीवरी होने के कारण होता है। इसके अलावा प्लेसेंटा भी डिलीवरी के साथ ही निकल जाता है लेकिन इसके बाद महिलाओं का शरीर धीरे-धीरे शेप में आने लगता है। हालांकि कुछ महिलाओं को लगता है कि ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के दौरान उनका वजन बढ़ सकता है लेकिन ब्रेस्ट फीडिंग और वजन बढ़ने का कोई संबंध नहीं है। यदि किसी महिला को ब्रेस्ट फीड करवाते समय पीसीओएस, टाइप-2 डायबिटीज, पहले से मोटापा और पोस्टपार्टम थायराइड है तो उन्हें मोटापा हो सकता है।

एक्सपर्ट्स की मानें तो डिलीवरी के बाद कम से कम एक से डेढ़ साल तक महिलाओं को वजन कम करने पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान प्रोलेक्टिन हार्मोन रिलीज होता है जो महिलाओं में वजन कम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। यह हार्मोन हर बाद दूध पिलाते समय ही महिलाओं में रिलीज होता है। ऐसे में ब्रेस्ट फीड के दौरान कुछ महिलाओं के शरीर में हल्का-फुल्का वजन बढ़ सकता है। खासकर उन महिलाओं में जिनका शरीर बहुत जल्दी वेट गेन करता हो।

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ऐसे संतुलित करें वजन

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान हेल्दी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाकर आप अपने वजन को संतुलित रखने की कोशिश कर सकते हैं। जैसै

. सारे दिन में 5-6 मील जरुर लें। ब्रेस्ट फीड करवाने के बाद अक्सर आपको हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है ऐसे में आप अपनी डाइट में छोटे-छोटे मील शामिल कर सकती हैं इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। यह बच्चों के लिए भी स्वास्थ्यकर रहेगा।

. अपनी डाइट में ज्यादा फाइबर शामिल करें। फाइबर के लिए आप कच्ची सब्जियां, दाल आदि का सेवन ज्यादा करें। इससे कब्ज की शिकायत भी दूर होगी।

. दिन भर में काफी ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएंगे और यह आपके बच्चे के लिए फायदेमंद भी साबित होगा ।

. अपनी मील स्किप न करें। इससे न सिर्फ आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होगी बल्कि बच्चों को भी पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाएंगे जिसके कारण बच्चों का विकास अच्छे से नहीं हो पाएगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *