महिलाओं को जीवन में कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ता है, इन्हीं बीमारियों में से एक है बच्चेदानी में इंफेक्शन। बच्चेदानी महिलाओं के शरीर का मुख्य अंग है लेकिन इनसे संबंधित उन्हें कई तरह की समस्याएं उन्हें झेलनी पड़ती हैं। बच्चेदानी में इंफेक्शन होने के कारण पेल्विक एरिया में सूजन हो सकती है। कई महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित होती हैं। कुछ मामलों में तो यह इंफेक्शन काफी गंभीर भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं में कुछ लक्षण भी नजर आ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन्हीं लक्षणों के बारे में।
पीरियड्स के दौरान दर्द
वैसे तो पीरियड्स के दौरान दर्द होना आम बात है लेकिन यदि आपको इस दौरान बहुत ही ज्यादा दर्द हो रहा है तो यह इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा इस बीमारी के कारण पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो भी ज्यादा हो सकता है जिससे आपको तेज दर्द हो सकता है।
पेट के नीचे वाले हिस्से में दर्द
बच्चेदानी में इंफेक्शन होने के कारण आपको पेट के निचले हिस्से में भी दर्द हो सकता है। यदि आपको लगातार पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो ऐसी परिस्थिति को नजरअंदाज न करें। एक बार डॉक्टर से सलाह जरुर लें। बच्चेदानी में इंफेक्शन के कारण आपको पेल्विक एरिया में दर्द हो सकता है।
पेशाब करते समय समस्या
वैसे तो पेशाब करते हुए दिक्कत महसूस होना कई तरह की समस्याओं का कारण हो सकता है परंतु यदि आपको अक्सर पेशाब करते हुए दर्द या जलन महसूस होती है तो यह बच्चेदानी में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
योनि से बदबूदार डिस्चार्ज होना
इंफेक्शन होने पर आपको योनि से डिस्चार्ज भी हो सकता है। यह डिस्चार्ज पीला और बदबूदार हो सकता है। ऐसे में यदि आपकी योनि में से बदबूदार डिस्चार्ज होता है तो इसे नजरअंदाज न करें।
शारीरिक संबंध के दौरान दर्द
इंफेक्शन होने पर आपको शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द भी महसूस हो सकता है। यदि आपको शारीरिक संबंध के दौरान कोई असुविधा होती है तो एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाएं। इंफेक्शन के कारण पेल्विक एरिया में दर्द का एहसास हो सकता है।
