आमतौर पर इंसानों में प्रेग्नेंसी की अवधि 9 महीने की होती है। वहीं इस दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। यही नहीं कई बार प्रेग्नेंसी के 7 से 8 महीने के बीच में भी डिलीवरी हो जाती है, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि कोई महिला 17 महीने तक प्रेग्नेंट हो। अगर नहीं तो अब जान लें, दरअसल हाल ही में एक अमेरिकी महिला जैकलीन वुडवेल ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि वह 17 महीनों से प्रेग्नेंट हैं। इस खबर ने लोगों को हैरानी में डाल दिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इतना ही लोग इसके बारे में जानने के भी इच्छुक है कि कैसे एक महिला 17 महीन तक प्रेग्नेंट हो सकती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
जैकलीन वुडवेल का दावा
https://www.instagram.com/reel/C90oxeZxP8q/?utm_source=ig_web_copy_link
अमेरिका की रहने वाली 31 साल की जैकलीन वुडवेल जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं, ने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि वह 17 महीनों से प्रेग्नेंट हैं। जैकलीन की पहली बेटी 7 साल की है और दूसरी बेटी एमा 10 महीने की है। वीडियो में उन्होंने बताया कि एमा के जन्म के कुछ ही हफ्तों बाद उन्होंने फिर से कंसीव कर लिया, जबकि वे गर्भ निरोध गोलियों का प्रयोग भी कर रही थीं। इस तरह अब उनकी दूसरी बेटी केवल 10 महीने की उम्र में बड़ी बहन बनने वाली है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि जैकलीन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी तीसरी संतान भी एक लड़की है। वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने जैकलीन को ट्रोल किया और संयम रखने की सलाह दी। वहीं कुछ ने इस पर शक जताया और कहा कि जैकलीन सिर्फ फेमस होने के लिए ऐसा कर रही हैं।
क्या है मेडिकल तथ्य
आपको बता दें कि एक महिला डिलीवरी के 3 हफ्ते बाद ही फिर से प्रेग्नेंट हो सकती है। जैकलीन के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिससे यह स्थिति पैदा हुई। हालांकि यह घटना काफी असामान्य है और इस पर लोगों का विश्वास करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन जैकलीन ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है।
