बहुत से लोग अपने बालों को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। लेकिन अगर इस मौसम में आपके बालों में लगातार खुजली हो रही है तो आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। दरअसल इस उमस के मौसम में बालों में पसीना काफी आता है जिसे वजह से बालों में से बदबू और स्कैल्प पर खुजली होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं इसी के कारण बाल चिपचिपे लगने लगते हैं। वहीँ इसकी वजह से कई लोगों को शर्मिंदा भी होना पड़ता है। तो ऐसे में आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
मानसून के मौसम में बालों की एक्स्ट्रा केयर करें। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।
हेयर वॉश जरुर करें
अगर उमस और गर्मी के कारण आपके बालों में ज्यादा पसीना आ रहा है तो आप बालों को हफ्ते में दो से तीन बार जरूर धो लें। ताकि बाल साफ रहे। याद रखें अपने बालों के मुताबिक ही शैंपू का इस्तेमाल करें। अगर ड्रैंडफ ज्यादा है तो एंटी-ड्रैंडफ शैंपू यूज़ करें। वहीँ अगर आपको ज्यादा परेशानी है तो आप एक्सपर्ट की भी सलाह ले सकते हैं।
एलोवेरा और नारियल तेल का करें यूज़
एलोवेरा और नारियल तेल इन दोनों में काफी सरे पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ताजा एलोवेरा जेल और नारियल तेल को अच्छे से मिक्स करके, इसे अपने बालों पर 20 मिनट तक लगाएं। फिर अच्छे से शैंपू से हेयर वॉश कर लें। लेकिन कई लोगों को एलोवेरा सूट नहीं करता है ऐसे में वो सिर्फ नारियल तेल भी लगा सकते हैं।
नीम का करें यूज़
ये तो सभी को पता है कि नीम औषधि गुणों की खान है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं। जो किसी भी तरह के फंगल इन्फेक्शन से बचाने का काम करते हैं। ऐसे में स्कैल्प पर होने वाली खुजली से राहत दिलाने में नीम मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए पहले आपको नीम के ताजे पत्ते लेने हैं और इसे पानी में उबालना है। इसके बाद इस पानी को ठंडा होने पर छान लें। शैंपू करने के बाद अपने बालों पर स्प्रे करें। आप नीम और तुलसी के पत्तों को एक साथ पीसकर उसका पेस्ट भी तैयार कर सकते हैं। शैंपू करने के कुछ देर पहले आप अपने बालों पर 10 से 15 मिनट के लिए ये पेस्ट बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं। काफी आराम मिल सकता है।
एक बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर स्कैल्प पर बहुत ज्यादा खुजली और जलन हो रही है तो एक्सपर्टओ दिखा लें। उसके बाद ही इन तिओस को फॉलो करें।
