Skin Care: लड़कों के चेहरे पर जब दाढ़ी बढ़ने लगती है तो वे उसकी शेव करते हैं। बहुत से लड़के घर पर ही शेव करना पसंद करते हैं। तो कई लोग बाहर सैलून में जाकर करवाते हैं। लेकिन जो लड़के घर पर खुद से शेव करते हैं उनके चेहरे पर कई बार कट्स लग जाते हैं।

जिनमे से खून भी आने लगता है, जिसके बाद से चेहरे पर निशान भी पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं इससे इनग्रोन हेयर और दानों की दिक्कत भी हो जाती है। इन सब की वजह ठीक से शेविंग ना करना होता है। ऐसे में आपको अच्छे से शेव करने के लिए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। तो आज इसी के बारे में जानते हैं।

दाढ़ी शेव करने का सही तरीका क्या है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक शेविंग का एक ही रूल है जिसे याद रखना जरूरी है और वो है बालों की ग्रोथ का ध्यान रखना। बाल अगर गालों के पास से टेढ़ी दिशा में नीचे की ओर बढ़ रहे हैं और गले पर बाल ऊपर की ओर उगे हैं तो शेव करते हुए गालों के पास रेजर को ऊपर से नीचे लाना है और गले पर रेजर को नीचे से ऊपर की दिशा में चलाना चाहिए।

अगर पूरा चेहरा ही ऐसे में ऊपर से नीचे की तरफ रेजर चलाते हुए शेव किया जाए तो जिस हिस्से पर हेयर ग्रोथ के उल्टी तरफ रेजर चलाया गया है वहां इनग्रोन हेयर निकलने लगेंगे।

दाने और दर्द हो सकती है

बता दें यही चीज लड़कियों के साथ वैक्सिंग के समय पर होती है जब वे हाथ या पैर वैक्स करती हैं। लाल रंग के दाने निकलने लगते हैं जिनमें दर्द होता है। इतना ही नहीं खुजली भी होने लगती है। इनसे इरिटेशन होने लगती है। महिलाएं भी अपने चेहरे को शेव कर सकती हैं। अक्सर कहा जाता है कि शेव करने पर चेहरे पर मोटे बाल निकलने लगते हैं इसीलिए महिलाओं को चेहरा शेव नहीं करना चाहिए। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं। ये सिर्फ एक मिथक है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

दाढ़ी शेव करने से पहले स्किन केयर करें

चेहरे को अच्छे से क्लेंज और एक्सफोलिएट करें

अच्छी क्वालिटी के रेजर का इस्तेमाल करें

ड्राई शेविंग से बचें

शेव करते हुए साबुन या शेविंग क्रीम से झाग बनाने से शेविंग करना आसान हो जाता है, इससे त्वचा कटने की संभावना भी कम होती है

बहुत ज्यादा प्रेशर ना लगाएं

शेव कर लेने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *