दरभंगा: देश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। ऐसे में संक्रामक रोगों की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। बता दें दरभंगा में इस बरसात के मौसम में आमतौर पर सर्दी, बुखार से काफी मरीज पीड़ित हैं। इसके अलावा भी कई सारे संक्रमण से बीमारियां पैदा हो रही हैं जिसका  शिकार यहां के लोग हो रहे हैं। हालांकि, कुछ सावधानी रख कर इन संक्रमणों से बचा जा सकता है।

विभिन्न संक्रमणों के चलते सांस लेने में दिक्कत

आपको बता दें बरसात में कुत्ते के काटने से संक्रमण बढ़ सकता है। कई बार विभिन्न संक्रमणों के चलते सांस लेने में तकलीफ होती है या किसी कीड़े की वजह से एलर्जी हो सकती है। इन तमाम तरह के संक्रमणों को आप अपनी आदतों से सुधार सकते हैं। इस बारे में दरभंगा मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुशील कुमार का कहना है कि संक्रामक रोगों पर लगातार नियंत्रण करने का विज्ञान बढ़ता जा रहा है और उनके उपचार के लिए तरह-तरह की नई दवाओं का भी आविष्कार होता रहता है।

आखिर क्या है पर्सनल केयर के तरीके

डॉक्टर सुशील के मुताबिक हमारे वातावरण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के सेनिटेशन यानी पर्सनल केयर के जो तरीके हैं उनमे

हाथों को अच्छे से धोना

हाथ धोकर भोजन करना

नाखून समय से काटना

प्रतिदिन स्नान करना

महिलाओं को मासिक के समय हाइजीन को लेकर सजग रहना

ये सब ऐसी आदतें हैं जिन्हें अपनाकर आप विभिन्न तरह के संक्रमणों से बच सकते हैं।

इसके अलावा इन बातों का भी ध्यान रखें

इनके अलावा कुछ सामाजिक स्तर पर कार्य हैं जिनमे

कवरे को सही जगह पर फैंकना

नालों की सफाई होना जरूरी है

वहीँ बता दें इसके आलावा कुछ वेक्टर डिजीज होते हैं जिनको की कोई जंतु हमारे शरीर पर पहुंचाते हैं। जैसे मच्छर मलेरिया और फाइलेरिया के संक्रमण को हमारे शरीर तक पहुंचाते हैं। कुत्ते और बंदर के काटने से रेबीज का संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में आवारा पशुओं और जानवरों पर नियंत्रण रख कर ऐसे संक्रमणों से बचा जा सकता है। बता दें इसके अलावा सभी को साफ पानी के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *