कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने ड्रिंक बहुत ही ज्यादा कर ली हो और आपको हैंगओवर हो गया हो। वहीँ ऐसे में बहुत से लोग शराब का नशा उतारने के लिए तुरंत अचार, इमली, नींबू, फ्राइड अंडे आदि खाते हैं ताकि नशा जल्दी उतर जाए। यहां तक कि कुछ लोग कुत्ते के बाल भी सूंघाने जैसे हैरतअंगेज काम करते हैं।

लेकिन आपको बता दें इन चीजों से दारू का नशा नहीं उतरता है। कहने का मतलब जब अल्कोहल की मात्रा खून में बढ़ जाती है तो इसका वैज्ञानिक तरीका यही है कि उसे खूब पानी पिलाया जाता है ताकि खून में अल्कोहल का असर कम हो पाए। किन अब वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक नई चीज की खोज की है। शराब का नशा उतारने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं बल्कि यह आपके फ्रिज में मौजूद चीज से ही उतर सकता है।

हैंगओवर उतारने के लिए फ्रुक्टोज करें यूज़

बता दें शराब के नशे को फ्रुक्टोज बहुत जल्दी उतार सकता है। एक स्टडी में पाया गया कि फ्रुक्टोज अल्कोहल के नशे को बहुत तेजी से कम करता है। दरअसल फ्रुक्टोज नेचुरल रूप से लगभग सभी मीठे फलों में मौजूद होता है।  यानी यदि शराब का नशा तेजी से उतारना चाहते हैं तो आप फलों का सेवन करें।

इससे शरीर में एनर्जी की रिकवरी होने लगती है और बॉडी हाइड्रेट होने लगती है इससे जल्दी से जल्दी शराब का नशा उतर जाएगा। लेकिन याद रखें फलों को खाना है न कि उसका जूस पीना है।

नशा उतारने के लिए ये फल खाएं

अध्ययन में पाया गया कि अगर एक किलोग्राम शरीर के वजन पर एक ग्राम फ्रुक्टोज का सेवन किया जाए तो अल्कोहल का असर 31 प्रतिशत तक कम हो सकता है। मसलन अगर कोई व्यक्ति 79 किलोग्राम का है तो उसे 79 ग्राम फ्रुक्टोज की जरूरत होती है। 79 ग्राम फ्रुक्टोज के लिए पांच या 6 सेब खाने चाहिए।

अगर आप शराब पीने से पहले पानी वाले फलों का ज्यादा सेवन कर लेते हैं तो इससे भी शराब के नशे का असर बहुत कम हो होता है। शराब का नशा उतारने के लिए ऐसे फलों का सेवन किया जाना चाहिए जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा हो। इसके लिए बैरी, ब्लूबेरी, चेरी, जामुन को डाइट में शामिल करें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *