Neha Dhupia Weight Loss journey : बढ़ते वजन को लेकर आम इंसान ही नहीं बल्कि कई सेलेब्रिटी भी परेशान होते हैं। इसका कारण आज कल का लाइफस्टाइल कह सकते हैं। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया में अपने बढ़ते वजन को किस तरह से घटाया है उसकी journey अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

वेट लॉस जर्नी शेयर की

post देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/C9SAuAYNTna/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

बता दें नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि कैसे एक साल में उन्होंने 23 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान न बताते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन काफी बढ़ गया था जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कपड़ों की फिटिंग से लेकर काम पर रिजेक्शन तक, इस वेट लॉस जर्नी में उन्हें काफी चुनौतियों भी सामने आई हैं।

पोस्ट प्रेग्नेंसी वाला वजन घटाया

नेहा धूपिया के दो बच्चे हैं और उन्होंने दोनों ही प्रेग्नेंसी के दौरान 23 से 25 किलो वजन गेन किया था। लेकिन अब उन्होंने 23 किलो वजन कम कर लिया है। पोस्ट में नेहा ने बताया कि दो बच्चों की देखभाल, काम और घर संभालने के साथ-साथ वजन कम करने के लिए मेहनत करना आसान नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने इससे हार नहीं मानी। वर्कआउट के साथ सही डाइट की मदद से वह 23 किलो वजन घटा पाई हैं।

डाइट में कुछ बदलाव किए

बता दें नेहा ने दोनों ही प्रेग्नेंसी के बाद एक साल ब्रेस्टफीड करवाया है। जिसकी वजह से उन्हें हमेशा थकान महसूस होती थी और काफी भूख भी लगती थी। उन्होंने एक साल पहले तय किया कि अब उन्हें वजन कम करना है। अपनी डाइट में कुछ changes और फिटनेस ट्रेनर की मदद से उन्होंने वजन कम करना शुरू किया।

नेहा ने अपनी डाइट में कैलोरी डेफिसिट डाइट फॉलो नहीं की, क्योंकि उन्हें अपने काम के साथ बच्चों की देखभाल के लिए एनर्जी की काफी जरूरत थी। इसलिए उन्होंने शुगर, ग्लूटेन और तला-भुना खाना डाइट से बाहर किया और संतुलित आहार को अपनाया।  जिससे वजन कम करने में उन्हें हेल्प मिली।

इंटरमिटेंट फास्टिंग से हुआ फायेदा

उन्होंने न सिर्फ खाने में सुधार किया, बल्कि खाने के समय में भी बदलाव किए। उन्होंने सुबह और शाम में खाना खाने का एक समय तय किया और खाने के बीच 14 घंटे की फास्टिंग रखी। इससे उनकी बॉडी को जरूरी पोषण भी मिला और एक्स्ट्रा कैलोरी भी शरीर से निकल गयी। जिससे वजन कम करने में काफी मदद मिली।

जिम जाने के तरीके बदले

उन्होंने अपनी डाइट के अलावा एक्सरसाइज पर भी ध्यान दिया। उन्होंने रनिंग और योग करना शुरू किया। उनको जिम से बेहतर दौड़ना पसंद है, इसलिए उन्होंने रनिंग को अपनी फिटनेस जर्नी का हिस्सा बनाया। नेहा ने बताया कि वजन कम करने से न केवल उन्हें शारीरिक तौर पर बेहतर महसूस हो रहा है, बल्कि इससे उनकी मानसिक सेहत भी बेहतर हुई है।

आप भी इसे अपना सकती हैं

बता दें वजन कम होने से न सिर्फ एनर्जी लेवल बढ़ता है बल्कि आत्मविश्वास भी आता है। नेहा की इस वेट लॉस जर्नी से इस बात को साफ तौर से समझा जा सकता है कि अगर आपके भीतर कुछ करने की चाह है, तो आप उसे जरूर हासिल कर सकते हैं। साथ ही, संतुलित आहार और एक्सरसाइज की मदद से आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *