Tips to stay Calm: आपने बहुत से लोगों को देखा होगा कि छोटी सी बात पर बुरा मान जाते हैं। इतना ही नहीं बात बात पर गुस्से में आ जाते हैं। मानों गूस किसी और का किसी और पर निकला जाता है। वहीँ गुस्सा आउट ऑफ़ कण्ट्रोल हो जाता है। ऐसा अक्सर ऑफिस में या बॉस से बात करते टाइम होता है। वहीँ दोअतों में भी आपसी अनबन हो जाती है।

इतना गुस्सा हो जातेहैं कि खुद पर कण्ट्रोल ही नहीं रहता है। बता दें इतना गुस्सा और बैचैनी किसी और बीमारी का कारण बनने लगता है। यही नहीं, ऐसे लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने में भी सफल नहीं हो पाते हैं। इसलिए समय रहते इसे कंट्रोल करना बेहद जरुरी है। लेकिन यहां सवाल ये है कि खुद को शांत किस तरह से रखा जाये।

जर्नल ऑफ सायकियेट्री एंड मेंटल हेल्थ के अनुसार, अपना आपा खोने से कभी भी उद्देश्य पूरा नहीं होता है।  इसके साथ ही कोर्टिसोल हॉर्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। तनाव प्रतिक्रिया में कोर्टिसोल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोर्टिसोल का पर्याप्त संतुलन बनाए रखना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

किस तरह से रखें खुद को शांत

सांसों पर कंट्रोल रखना सीखें

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, तनाव की स्थिति में अपनी सांसों को काबू में रखना सीखें। इसके लिए शा गहरी सांस लें।  5 सेकंड के लिए अपनी सांस को रोकें और फिर छोड़ें। कई बार इस प्रोसेस को करें आपको  शांति जैसा फेल होगा और और आराम मिलना शुरू हो जायेगा।

व्यावहारिक बनने का प्रयास करें

बता दें कि गुस्से से बचने के लिए अपनी फीलिंग्स पर कण्ट्रोल करना सीखें। कोशिश करें कभी भी तेज आवाज में बात न करें। दरअसल, तेज आवाज में बात करने पर सामने से ठीक से जवाब नहीं मिलता है।  इसलिए हर किसी से आग्रह के साथ बात करें।

सोच-विचार कर बात शुरू करें

यदि आप बात-बात पर अनकंट्रोल हो जाते हैं तो अपनी बात को हमेशा सोच-विचार कर ही शुरू करें। मन में उलझन होने से अच्छे निर्णय ले पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में चीजें सही होने की बजाय बिगड़ जाती हैं। इसलिए जल्दबाजी की बजाय अपनी बात पर पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

एक्सरसाइज करें

ज्यादा गुस्सा मेंटल हेल्थ को और भी ख़राब करता है। इसलिए तनाव कम करने और मूड बेहतर बनाने के लिए रोज कुछ देर एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से आपका कॉर्टिसोल लेवल कम होना शुरू हो जाएग। वहीँ हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होंगे, जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे।

नेचर में घूमें

गुस्स्सा कंट्रोल करने में प्रकृति का बहुत हाथ होता है। ऐसे में आप ऐसी जगह पर घूमने जाएँ जहां हरियाली हो। घर में भी एक ऐसा गार्डन बनाये जहां अधिक से अधिक पौधें हों। इसके आलव जब आप बाहर की ताजगी का अनुभव करेंगे तो स्थिति में सुधार होनाशुरु हो जायेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *