Thyroid Pain Area: खराब जीवनशैली बहुत सी बीमारियों के जन्म की वजह बन रही है। वहीँ एक बिंरी थाइराइड की है जो हमारी गर्दन के सामने एक छोटी, तितली के आकार की ग्रंथि है। जो शरीर में हार्मोन बनाने का काम करती है। जब शरीर में थायराइड हार्मोन बिगड़ जाता है तब यह समस्या शुरू जाती है। इस हार्मोन का लेवल बढ़ने पर शरीर के कई हिस्सों में दर्द होना शुरू हो जाता है। शुरुआत में इसके लक्षण पहचानन में नहीं आते हैं। लेकिन अगर आपको थोडा सा भी लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखा लें।
शरीर के इन अंगों में पड़ता है असर
गर्दन में सूजन और दर्द
बता दें गर्दन में दर्द होना थायराइड का सबसे पहला लक्षण माना गया है। ये गर्दन के एरिया को सबसे अधिक प्रभावित करती है, इससे न सिर्फ गर्दन में दर्द होता है, बल्कि गले में सूजन भी आ जाती है।
जबड़े और कान में दर्द होना
थायराइड बढ़ने पर इसका दर्द गर्दन के साथ-साथ जबड़ों और कानों में भी होता है। इस स्थिति में दर्द काफी असाहनीय हो जाता है। इसलिए यदि किसी को इस तरह की परेशानी है तो अनदेखान न करें।
जोड़ों में दर्द होना
थायराइड बढ़ने पर जोड़ों में भी दर्द शुरू हो जाता है। बता दें कि, सबस्यूट थायरॉयडिटिस की स्थिति में मरीजों का दर्द धीरे-धीरे जोड़ों तक पहुंचने लगता है। यह दर्द जब घुटनों में उठने लगता है तो उठना-बैठना भी मुश्किल होने लगता है।
पैरों में दर्द महसूस होना
थायराइड हार्मोन का लेवल बढ़ने से पैरों और तलवों में भी दर्द महसूस होने लगता है। यह दर्द लंबे समय तक चलने या खड़े होने में ज्यादा महसूस होता है। इस स्थिति में तलवों में जलन भी होने लगती है। हालांकि, ऐसा सके साथ हो ये जरुरी नहीं है।
मांसपेशियों में दर्द होना
शरीर में जब थायराइड बढ़ता है तो सूजन आने के साथ मांसपेशियों में भी दर्द होने लगता है। इसकी अनदेखी करने पर यह दर्द धीरे-धीरे असाहनीय हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह से उपचार जरूरी है।
