डीप वेन थ्रोम्बोसिस एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है जो अक्सर लंबे समय तक बैठे रहने वाले लोगों में देखा जाता है। यह शरीर की गहरी नसों (डीप वेन्स) में खून का थक्का (थ्रोम्बसिस) बनने की कंडीशन होती है, जो बॉडी के ब्लड सर्कुलेशन में बाधा उत्पन्न करती है। अगर यह थक्का टूटता है तो यह ब्लड सर्कुलेशन के जरिए अन्य शरीर के हिस्सों में जा सकता है और अन्य अंगों में पहुंच कर नेगेटिव असर डाल सकता है, जिससे मरीज की जान तक जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी लंबे समय तक बैठ के काम करते हैं तो सावधान हो जाएं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं ।
डीप वेन थ्रोम्बोसिस के कारण
डीप वेन थ्रोम्बोसिस के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें लंबे समय तक बैठे रहना, जैसे कि विमान यात्रा या लंबे समय तक कार्यालय में काम करना शामिल है। यह स्थिति विशेष रूप से उन लोगों को प्रभावित करती है जो बैठने की आदत बना लिए हैं, क्योंकि यह लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहकर नसों को असंतुलित कर सकता है और ब्लड सर्कुलेशन को रोक सकता है।
डीप वेन थ्रोम्बोसिस का लक्षण क्या है
नसों में दर्द या सूजन होना
नसों वाली जगह के आसपास ज्यादा गर्मी महसूस होना
नसों का लाल होना
सीने में दर्द होना
सांस लेने में कठिनाई होना
अचानक हार्ट बीट में बदलाव
डीप वेन थ्रोम्बोसिस से कैसे बचे
डीप वेन थ्रोम्बोसिस एक गंभीर स्थिति है जो अक्सर बैठे रहने वाले लोगों में होती है। यह समय रहते चिकित्सीय सहायता और उपचार से देखा जाना चाहिए, ताकि इसकी संभावना को कम किया जा सके और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ऐसे में अगर आपके शरीर में डीप वेन थ्रोम्बोसिस के लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। वहीं जांच और दवाओं के माध्यम ब्लड क्लोट को कम किया जा सकता है।
