बारिश के मौसम में गर्मी तो नहीं लगती, लेकिन कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें भी सबसे जयादा ख्याल आंखों का रखने की जरूरत होती है। बता दें आंखों से जुडी पिंक आईज इन्फेक्शन होने का खतरा जयादा होता है। इसका कारण बरसात के मौसम की ह्यूमिडिटी या नमी है। इसकी वजह से बैक्टीरिया और वायरस पनपने लगते हैं, जिससे हमारी आंखों को और सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। इस बारे में हमने जालंधर के आई स्पेशलिस्ट डॉ. रोहन बोहरी से जानकारी ली।

नमी के कारण आंखों पर असर

बता दें डॉ. रोहन ने बताया कि इस बरसात के मौसम में कई कारणों की वजह से इन्फेक्शन एजेंट बढ़ने लगते हैं। वहीँ वातावरण में नमी कई हद तक बैक्टीरिया और वायरस को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण दे देती है। साथ ही बारिश के पानी से अप्रत्यक्ष रूप से आंखों में बैक्टीरिया चला जाता है। इतना ही नहीं बल्कि कई बार तो हम गीली और नम सतहें छू भी लेते हैं और फिर उसी हाथ को अपनी आंखों पर अनजाने में लगा लेते हैं। इससे इन्फेक्शन होने का चांस बढ़ जाता है।

कंजक्टिवाइटिस होने का खतरा भी

डॉ. रोहन ने बताया कि ऐसी स्थिति में अक्सर कंजक्टिवाइटिस होने का खतरा रहता है। वहीँ अगर आम भाषा इसे बोले तो पिंक आईज कहा जाता है। मानसून के दौरान ये इन्फेक्शन ज्यादा बढ़ता है। कंजंक्टिवाइटिस में आखें लाल होने लगती हैं। साथ आंखों में खुजली भी होने लगती है और इससे आंखों में सुजन भी आने लगती है।

आंखों के इन्फेक्शन से इस तरह से बचें

आंखों को गंदे हाथों से छूने से बचें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आंखों में सीधा बैक्टीरिया और वायरस जा सकता है। इन्फेक्शन न हो इसके लिए अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोते रहें। जब साबुन और पानी उपलब्ध न हो तो हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।

खुजली या जलन महसूस होने पर अपनी आंखों को न रगड़ें। वर्ना आपकी समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है। रगड़ने से बैक्टीरिया आंखों में गहराई तक जा सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अपनी आंखों को रगड़ने से बचें। आप उन्हें साफ पानी से धो सकते हैं या आई ड्रॉप का उपयोग कर सकते हैं।

कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों के लिए, आंखों के इन्फेक्शन को रोकने के लिए स्वच्छता जरूरी है। कॉन्टैक्ट लेंस को ठीक से साफ न करने से लेंस पर बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में बरसात के मौसम में दैनिक डिस्पोजेबल लेंस पर स्विच करने पर विचार करें।

इस तरह से रखें आंखों को सुरक्षित

अपने चेहरे और आंखों पर सीधे बारिश के पानी के संपर्क में आने से बचें। अपने सिर और आंखों को भीगने से बचाने के लिए हुड वाले छाते या रेनकोट का प्रयोग करें।

धूप का चश्मा पहनने से आपकी आंखें बारिश के पानी से बच सकती हैं।

जहां तक ​​संभव हो, अपने चेहरे और आंखों को छूने से बचें, खासकर जब आप बाहर हों।

अपनी आंखों के स्वास्थ्य पर नजर रखने और किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए अपने डॉक्टर को एक बार दिखा लें।

विटामिन और खनिजों से भरपूर डाइट लें, जो आंखों के लिए अच्छी हो।

अच्छी नींद लें और आंखों के तनाव और थकान को रोकने के लिए स्क्रीन से ब्रेक लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *