कोविड ने पिछली बार भी बहुत तबाही मचाई थी। पिछली दो लहरों में हुआ नुकसान लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। अभी इससे उभरना शुरु हुए थे कि कोविड-19 की नई लहर ने आकर भारत में पैर पसारने शुरु कर दिए। कोरोना की नई लहर ने लोगों को फिर से एक बार तेजी से संक्रमित करना शुरु कर दिया है। ऐसे में लोगों में फिर से खौफ बढ़ना शुरु हो गया है। लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या देखते हुए हर किसी के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या उनका शरीर इस बीमारी से लड़ पाएगा? वैसे तो लोगों ने सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन, मास्क और सैनिटाइजर इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है लेकिन शरीर की अंदरुनी ताकत यानी की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरुरी है क्योंकि इम्यूनिटी पॉवर आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करेगी।
ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
आपको बता दें कि इम्यूनिटी पावर आपकी रोज की आदतों और खान-पान पर ही निर्भर करती है। इससे पहले की कोरोना की लहर और तेजी से बढ़े ऐसे में आप शरीर को पहले से ही तैयार करें। तो चलिए आपको बताते हैं कि इम्यूनिटी मजबूत होगी या नहीं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इम्यूनिटी को कैसे मजबूत बना सकते हैं और नई लहर से खुद को कैसे बचा सकते हैं।

ऐसे पता करें कि इम्यूनिटी मजबूत है या फिर नहीं
वैसे तो ऐसा कोई टेस्ट नहीं होता जिससे यह पता लग पाए कि आपकी इम्यूनिटी मजबूत है या नहीं। इम्यूनिटी एक कॉम्प्लेक्स सिस्टम होता है जिसमें शरीर के कई हिस्से मिलकर काम करते हैं जैसे व्हाइट ब्लड सेल्स, डाइजेस्टिव हेल्थ स्किन ऐसे में सिर्फ एक रिपोर्ट से यह नहीं पता चल सकता लेकिन आपका शरीर खुद कुछ संकेत देता है जिससे आप यह पता कर सकते हैं कि आपकी इम्यूनिटी मजबूत है या नहीं। जैसे
. बार-बार सर्दी खांसी या बुखार होना
. चोट या बीमारी से ठीक होने में ज्यादा समय लगना
. थकान और कमजोरी महसूस होना
. डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स
यदि इनमें से कोई समस्या आपको अक्सर रहती है तो आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
अब यहां सवाल यह है कि आखिर कोरोना की इस नई लहर से लड़ने के लिए आप कैसे अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करें। यदि आपकी भी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप कुछ तरीके अपना सकते हैं।
पूरी नींद लें
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हर दिन 7–8 घंटे की अच्छी नींद लें। इससे आपके शरीर को पूरा आराम मिलेगा और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ेगी।
तनाव कम लें
ज्यादा स्ट्रेस लेने से इम्यूनिटी कमजोर होगी। ध्यान लगाना, गहरी सांस लेना या अपना मनपसंदीद संगीत सुनें। इससे तनाव कम होगा।
घरेलू तरीके भी आएंगे काम
रोज कुछ आसान नैचुरल उपाय अपनाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी जैसे कि हल्दी वाला दूध पीना, तुलसी-अदरक-काली मिर्च वाली चाय पीना और गिलोय का रस पीना। इसके साथ ही शहद और कच्चा लहसुन मिलाकर खाने से भी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी। ये आसान घरेलू उपाय आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करेंगे और शरीर की सुरक्षा बढ़ाएंगे।
एक्सरसाइज और योग करें
हर दिन कम से कम 30 मिनट तेज वॉक करें, योग या प्राणायाम जैसे सांस वाली एक्सरसाइज करें। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत और एक्टिव बनी रहेगी।

खूब सारा पानी पिएं
दिनभर में कम से कम 2–3 लीटर पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने से सभी अंग अच्छे से काम करेंगे और इम्यूनिटी भी बेहतर होगी।
बैलेंस डाइट लें
मजबूत इम्यूनिटी के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपनी रोज की डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करें जैसे – विटामिन सी के लिए आंवला, संतरा, नींबू, पपीता और शिमला मिर्च खाएं। विटामिन डी के लिए सुबह की धूप लें और दूध व मशरूम खाएं। जिंक के लिए काजू, बादाम, कद्दू के बीज और राजमा खाएं। साथ ही, दाल, अंडा, दूध, दही और सोया जैसे प्रोटीन वाले फूड्स भी जरूर खाएं क्योंकि ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
