एनएचएस अस्पताल में जालंधर के द्वारा 25 मई को सुबह 06:30 बजे हेल्दी हॉर्ट थीम पर एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य हाई ब्लड प्रेशर के प्रति जागरुकता फैलाना और नियमित चलने के फायदों का उजागर करना था। वॉकथॉन एनएचएस अस्पताल से शुरु होकर कपूरथला चौंक जालंधर तक आयोजित हुई। इसमें 50 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य जागरुकता के लिए भाग लिया।

इन डॉक्टर्स ने लिया भाग

इस कार्यक्रम में डॉ. साहिल सरीन (सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. गुरकिरण (एमडी मेडिसिन) ने भाग लिया। उन्होंने फिजिकिल एक्टिविटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल के बीच का फर्क विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए नियमित जांच और लाइफस्टाइल में सुधार की जरुरी है। प्रतिभागियों ने संवादात्मक सत्र के दौरान बीपी से संबंधित प्रश्न भी पूछे और विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की।

हेल्दी आदतों को बढ़ावा देने के लिए एनएचएस अस्पताल द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक डाइट की व्यवस्था भी की गई। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रांड स्ट्रैटजिस्ट सुश्री आरती शर्मा के द्वारा किया गया। अस्पताल भविष्य में भी ऐसी सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा जिससे रोगों की रोकथाम और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा दिया जा सके।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें एनएचएस अस्पताल कपूरथला रोड स्पॉर्ट्स कॉलेज के सामने।

फोन नंबर : 0181-4633333, 0181-4707700

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *