एनएचएस अस्पताल जालंधर में 19 मई से 24 मई 2025 तक लगा कैंप सफलतापूर्वक खत्म हो गया है। यह कैंप जनरल और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए लगाया था। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने डॉक्टर से मुफ्त में सलाह, रियायती दरों पर जांचें और सर्जरी जैसी सेवाओं का फायदा भी उठाया। सीनियर जनरल और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नरेंद्र पॉल के नेतृत्व में लगे इस कैंप में 100 से ज्यादा मरीजों की जांच भी की गई और 40 से ज्यादा मरीजों ने रियायती दरों पर जांच और सर्जरी का फायदा उठाया।
कैंप ने दिए गए कई सारे उपचार
इस कैंप में निम्नलिखित अत्याधुनिक सर्जिकल उपचार दिए गए। जैसे कि – वेरीकोज वेन्स बिना चीरे की डे-केयर सर्जरी, बवासीर, फिस्टुला, पाइलोनिडल, साइनस, ब्लडलेस लेजर सर्जरी, कम दर्द और तेज रिकवरी, पित्ते की पथरी जो कि उन्नत लैप्रोस्कोपिक तकनीक के द्वारा इलाज के जरिए की गई, हर्निया न्यूनतम चीरे वाली सर्जरी, जल्दी ठीक होने वाली प्रक्रिया जैसे उपचार इस कैंप में लोगों को दिए गए।आपको बता दें कि एनएचएस अस्पताल की सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अस्पताल प्रशासन उन सभी प्रतिभागियों और मेडिकल स्टाफ का आभार भी प्रकट करता है जिन्होंने इस प्रयास को सफल बनाया।
